आईआईटी रुड़की ने 73 छात्रों को किया निष्कासित
हरिद्वार। देश में पहली बार आईआईटी ने छात्रों को बाहर का रास्ता दिखाया है। आईआईटी रुड़की ने 73 छात्रों को बेहतर प्रदर्शन नहीं करने की वजह से कॉलेज से निष्कासित कर दिया है।
कॉलेज ने उन सभी छात्रों को बाहर का रास्ता दिखाया है जो 5 सीजीपीए से कम स्कोर लाये हैं। बी टेक के पहले साल में उन छात्रों में पर यह गाज गिरी है जो क्युमलेटिव ग्रेड प्वाईंट एवरेज बेहतर लाने में विफल रहे हैं।
इन सभी छात्रों के निष्कासित किये जाने का फैसला 160 वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में लिया गया। गौरतलब है कि इन छात्रों से काउंसलिंग के समय ही ए शपथ पत्र साइन कराया गया था जिसमें यह शर्त थी कि अगर वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो उन्हें कॉलेज से निकाल दिया जाएगा।
शराब पीने से परहेज नहीं करते आईआईटी के 67 प्रतिशत छात्र
वहीं कॉलेज के अधिकारियों को कहना है कि कई छात्र बीटेक के पहले साल को मनोरंजन के तौर पर ले रहे थे और उन्हें पहले आगाह किया गया था लेकिन जब इन छात्रों के स्कोर कम आये तो यह फैसला लिया गया। वहीं आईआईटी रुड़की के छात्र संगठन का कहना है कि कॉलेज को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए।
इससे पहले भी आईआईटी कानपुर और आईआईटी खड़गपुर ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वालों छात्रों को बाहर का रास्ता दिखाया था लेकिन बाद में उन्हें फिर से वापस एडमिशन दे दिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications