पैराडाइज पेपर्स में आए नामों के खिलाफ आयकर विभाग ने जारी किए समन

नई दिल्ली। पैराडाइज पेपर्स सामने आने के एक महीने से भी कम समय में (5 नवंबर 2017) आयकर विभाग की जांच यूनिटों ने ग्लोबल मीडिया ऑफशोर लीक में सामने आए नामों के खिलाफ समन जारी करने शुरू कर दिए हैं।द इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने समन आयकर अधिनियम की धारा 131 के तहत जारी किए गए हैं जो साक्ष्य देने के लिए बुलाए गए लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करता है।

पैराडाइज

आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्येक के लिए समन का पहला सेट विशिष्ट प्रश्नों के साथ नवंबर अंत में भेजा गया था। पनामा पेपर्स लीक के 18 महीने बाद पैराडाइड पेपर्स के रुप में 13.4 मिलियन दस्तावेज जारी किए गए थे। यह दोनों सेट को जर्मनी के जीटॉयचे साइटुंग नामक अखबार और 96 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर इंटरनेशनल कॉन्सोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (ICIJ) जिसमें इंडियन एक्सप्रेस भी शामिल है ने जारी किया था।

इस पेपर्स में 180 देशों के नाम हैं। डाटा के मामले में भारत की रैंकिंग 19वीं है। आईसीआईजे द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक लिस्ट में 714 भारतीय नाम हैं। सीबीडीटी के अधिकारियों ने बताया कि पैराडाइज पेपर्स में आए नामों में पहले बेच में सेक्शन 131 के तहत 23 समूहों को समन जारी किए गए हैं। ये वे नाम है जो पिछले महीने आईसीआईजे की लिस्ट में सामने आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+