खत्म हुआ इंतजार, कपिल शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, आपने देखी क्या?

नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि उनका इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि कपिल की गुड़िया की पहली फोटो सबके सामने आ चुकी है, जी हां, 10 दिसंबर को कपिल पापा बने हैं, उनकी और उनकी बेटी की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, पिंकविला के मुताबिक कपिल शर्मा की ये फोटो उनकी बेटी की ही है।

कपिल शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने

वायरल फोटो में कपिल ने अपनी नन्ही परी की गोद में उठाया हुआ है और खुद वो मिठाई खाते नजर आ रहे हैं, फोटो देखकर लगता है कि उनके घर में शायद कोई पूजा-पाठ का आयोजन हुआ है, फिलहाल फोटो में उनकी गुड़िया सच में बहुत ही प्यारी नजर आ रही है। आपको बता दें कि हाल ही में जब दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर आई थीं, तो कपिल ने अपनी बेटी की तस्वीर उनको दिखाई दी थी।

दीपिका ने की थी कपिल की बेटी की तारीफ

दीपिका ने की थी कपिल की बेटी की तारीफ

जिस पर दीपिका ने कहा था कि ये वाकई में एंजल है, बहुत सुंदर है कपिल की बेटी। बता दें कि कपिल ने गिन्नी चतरथ से साल 2018 में शादी की थी। कपिल ने खुद के पापा बनने की खबर खुद ट्विटर पर लोगों को बताई थी लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी परी की फोटो शेयर नहीं की है।

कपिल और गिन्नी ने प्रेम विवाह किया है...

कपिल और गिन्नी ने प्रेम विवाह किया है...

कपिल और गिन्नी ने प्रेम विवाह किया है, जिस वक्त दोनों की शादी की बातें सामने आई थीं, तब कपिल शर्मा ने खुलकर मीडिया के सामने कहा था कि वो गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं, उसी ने मुझे मेरे बुरे दिनों में संभाला था, कपिल ने कहा था कि वो बहुत ही आध्यात्मिक हैं, उसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं उसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि वो सही होती है, मेरे लिए वो दुआ मांगती हैं। मेरे भले के लिए वह हमेशा आस-पास रहती हैं।

'कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है'

जिस पर गिन्नी ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+