CDS जनरल रावत ने कहा- राजनीति से दूर रहती हैं सेनाएं, सरकार के निर्देशों पर करते हैं काम

नई दिल्‍ली। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को अपनी जिम्‍मेदारी संभाल ली। वह सुबह वॉर मेमोरियल गए और यहां पर उन्‍होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्‍हें साउथ ब्‍लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनरल रावत बतौर सेना प्रमुख 31 दिसंबर 2019 को रिटायर हुए हैं और उनकी जगर पर जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे देश के 28वें सेना प्रमुख नियुक्‍त हुए हैं। जनरल रावत ने इस मौके पर देशवासियों को नए साल की बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि सेना, वायुसेना और नौसेना हमेशा देश की सेवा में मिलकर काम करती रहेंगे।

Recommended Video

    Congress के आरोपों पर CDS Bipin Rawat की सफाई, कहा- Politics से दूर रहती है सेना । वनइंडिया हिंदी
    'देश की रक्षा में एक टीम की तरह काम करेंगी सेनाएं'

    'देश की रक्षा में एक टीम की तरह काम करेंगी सेनाएं'

    सीडीएस जनरल रावत गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि तीनों सेनाएं देश की रक्षा में एक टीम की तरह काम करेंगी। बतौर सीडीएस उन्‍हें जो जिम्‍मेदारी दी गई है वह उसे पूरा करेंगे। जनरल रावत ने इस मौके पर उन आरोपों से इनकार कर दिया जिसमें सेनाओं को एक पार्टी की तरफ झुका हुआ बताया जा रहा था। जनरल रावत ने कहा, 'हम राजनीति से दूर रहते हैं। हमें सत्‍ता में मौजूद सरकार के निर्देशों के मुताबिक ही काम करना पड़ता है।'

    सरकार के मिलिट्री सलाहकार

    बतौर फोर स्‍टार जनरल, जनरल रावत सरकार के मिलिट्री सलाहकार होंगे। जनरल रावत के पास डिर्पाटमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स होगा और वह इसके मुखिया के तौर पर काम करेंगे। वह तीनों सेनाओं के बीच आपसी सामंजस्‍य को बढ़ाएंगे और बेहतर संसाधनों की दिशा में काम करेंगे। जिस समय जनरल रावत ने सीडीएस का पदभार संभाला उस समय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौ‍रिया, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और दूसरे सीनियर ऑफिसर्स मौजूद थे।

    थियेटर कमांड को निर्देश दे सकेंगे

    जनरल रावत सीडीएस, तीनों सेना प्रमुखों से भी ऊपर की रैंक है। सीडीएस की कुर्सी पर आने के बाद जनरल रावत के पास पहली जिम्‍मेदारी होगी कि वह तीनों सेनाओं के बीच एकीकरण और सेनाओं के बीच आपसी सामंज‍स्‍य को कायम करने में ध्‍यान देंगे। इसके अलावा रक्षा खरीद प्रक्रिया की जिम्‍मेदारी भी अब जनरल रावत पर होगी। उनका जिम्‍मा होगा कि वह खरीद प्रक्रिया को जितना छोटा कर सकते हैं, कर दें। सीडीएस की यह जिम्‍मेदारी भी होगी कि वह सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुखों को युद्ध या संकट की स्थिति में थियेटर कमांड बनाने की अथॉरिटी दे सके।

    बदल गई जनरल की यूनिफॉर्म

    जनरल रावत अब बतौर सीडीएस एक फोर स्‍टार जनरल होंगे और उनकी यूनिफॉर्म में भी कई तरह के बड़े बदलाव हुए हैं।जनरल रावत, सीडीएस के तौर पर तीनों सेनाओं का प्रतिनिधित्‍व करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में उनकी यूनिफॉर्म भी कुछ इसी तरह की होगी। जनरल रावत के कंधे पर एक मरून पट्टी होगी जिस सुनहरे रंग की रैंक्‍स होंगी जो तीनों सेनाओं का प्रतिनिधित्‍व करेंगी।इस बार किसी भी तरह की कोई तलवार और बैटन के अलावा कंधे पर रैंक्‍स को बताने वाले स्‍टार्स भी नहीं होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+