भारत में खास कदम उठाकर चीन को चिंता में डाल रहीं चीनी कंपनियां

बीजिंग। चीन की दूरसंचार कंपनी हुवावेई ने अब भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। इसे लेकर चीन की सरकारी मीडिया ने चिंता जताते हुए बीजिंग को चेताया है।

china

मीडिया का कहना है कि कंपनियां अब भारत में प्रोडक्शन कर रही हैं, जिसके चलते रोजगार में कटौती हो रही है, जिसे लेकर बीजिंग को चिंतित होने की जरूरत है।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपी खबर में भी कहा गया है कि चीन को इसे लेकर चिंतित होने की जरूरत है। इसमें लिखा है कि चीन के मैन्युफैक्चरर भारत में असेंबली लाइन लगाने में रुचि दिखा रहे हैं, जिसके चलते भारत और चीन के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा एक नए दौर में प्रवेश कर सकती है।

अखबार में लिखा गया है कि अगर इस तरह से कंपनियां चीन से जाकर भारत में प्रोडक्शन करेंगी तो इससे चीन के बहुत से लोगों की नौकरी जाएगी, जो चीन झेल नहीं पाएगा।

ऐसे में जब भारत मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक अच्छे विकल्प के तौर पर उभर रहा है तो चीन को अपनी उत्पादन श्रृंखलाओं में प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करनी होगी। चीन के स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं को लगातार नवोन्मेषण के जरिये प्रौद्यागिकी लाभ को बनाए रखना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+