केरल: 7 दिनों से नहीं बुझ रही वेस्ट प्लांट में लगी आग, जहरीले धुएं से घुट रहा दम!
कोच्चि के ब्रह्मपुरम वेस्ट प्लांट में लगी आग 7 दिनों से जारी है। आग बुझाने वाली टीम से लेकर स्थानीय लोग बड़े पैमाने पर धुएं से जूझ रही हैं।

Brahmapuram Waste Plant Fire: कोच्चि के ब्रह्मपुरम वेस्ट प्लांट में 2 मार्च को लगी भीषण आग अब भी धधक रही है। 7 दिनों से जारी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम बड़े पैमाने पर धुएं से जूझ रही हैं। आलम यह हो चुका है कि पूरा एरिया जहरीला धुआं की जद में आ चुका है। घने काले धुएं ने बड़े स्तर पर इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। करीब एक हफ्ते से आग ने अपना विकराल रूप धारण किया हुआ है।
प्लांट में लगी आग बनी मुसीबत
केरल के बंदरगाह शहर कोच्चि के ब्रह्मपुरम इलाके के कचरे के प्लांट में लगी आग मुसीबत बनती जा रही है। कचरे में फैली आग से निकलने वाला धुआं जहरीला है। स्थिति यह हो गई कि दमकल कर्मियों से लेकर आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। आंखों में धुएं की वजह से जलन हो रही है। जमीन पर जहां फायर फाइटर आग से लड़ रहे हैं तो आसमान से नेवी की टीम हेलीकॉप्टर से पानी डाल रही है।
घने धुएं ने जीना कर दिया मुश्किल
वेस्ट प्लांट से करीब एक किमी दूरी पर रहने वाले स्थानीय लोगों के मुताबिक शुरुआत में जब आग लगी थी, तो ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा था, लेकिन अब घने धुएं ने जीना मुश्किल कर दिया है। घरों में लोगों को मास्क लगाकर सोना पड़ता था। चारों तरफ धुआं और गंध हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दमकल और नौसेना के हेलीकॉप्टरों की 30 टीमें आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं।
केरल हाई कोर्ट ने लगाई फटकार
कचरा प्लांट में लगी आग से प्लास्टिक, रबर सहित वेस्ट के बड़े-बड़े ढेर धधक रहे हैं, जिससे जहरीला धुआं निकल रहा। आग लगने के 6 दिन बाद भी कोच्चि का AQI "खराब" स्थिति में है। कोच्चि का ब्रह्मपुरम केरल के 14 जिलों में एकमात्र बड़ा सॉलिड मैनेजमेंट प्लांट है। इधर, केरल हाई कोर्ट ने कोच्चि नगरपालिका को यह कहते हुए फटकार लगाई है कि शहर गैस चैंबर बन गया है। आग लगने के कारणों और एक कार्य योजना पर एक रिपोर्ट मांगी।












Click it and Unblock the Notifications