फरीदाबाद के प्राइवेट स्कूल में आग, टीचर और दो बच्चों की जलकर मौत
नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद में एक प्राइवेट स्कूल में लगी आग की चपेट में आकर तीन की मौत हो गई। मरने वाले एक की परिवार के हैं, मृतकों में दो बच्चे हैं। घटना दबुआ कॉलोनी के निजी स्कूल की है, शनिवार सुबह स्कूल में आग लगी। गर्मी की छुट्टी होने के चलते स्कूल बंद था। स्कूल में एक टीचर का परिवार रह रहा था। टीचर और उनके दो बच्चे आग की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां पिता और उनके दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी जो पूरी इमारत में फैल गई। स्कूल टीचर का परिवार दूसरी मंजिल पर एक कमरे में रहता था। आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया और पूरी इमारत में धुंआ फैल गया स्कूल टीचर की पत्नी नीता और उनके दो बच्चे यशिका और लक्की धुआं और आग बढ़ने की वजह से दूसरी मंजिल पर फंस गए।
घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। जिसके बाद दूसरी मंजिल पर फंसे लोगों को निकाला गया जो उस वक्त बेहोश थे। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गयाा। जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों की उम्र पांच और सात साल थी।












Click it and Unblock the Notifications