नई दिल्ली: नरेला इलाके में एक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक के बाद एक आग के हादसे सामने आ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के नरेला इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच गई हैं। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि किस फैक्ट्री में आग लगी है। फायर ब्रिगेड आग पर काबू करने की कोशिश कर रही है।

आपको बता दें कि नरेला के अंदर एक 10 दिनों के भीतर आग की दूसरा हादसा है। इससे पहले 7 अप्रैल को नरेला में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भंयकर आग लग गई थी। आग में झुलसने की वजह से दो मजूदरों की मौत हो गई थी।
वहीं शनिवार रात बीती रात कालिंदी कुंज इलाके में आग लगने से 44 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। यह आग तड़के 3:46 मिनट पर लगी थी। इस आग में विकास नाम का एक शख्स मामूली रूप से घायल हो गया। इस झुग्गी कैम्प में ज्यादातर रोहिंग्या रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications