दोस्त ने नई बाइक की नहीं दी चाबी तो रात को नशे में फूंक डाली

बाइक बाहर खड़ी देखकर उसे दोस्त का इनकार याद आ गया और उसने बाइक में आग लगा दी।

Recommended Video

    Mumbai: Friend ने नहीं दी BIKE, तो गुस्से में लगा दी आग | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। दोस्त ने नई बाइक एक राउंड चलाने को नहीं दी तो युवक ने जला डाली, यह घटना मुंबई के कांदिवली में घटी। दोस्त ने बाइक देने से इनकार किया तो इस बात का गुस्सा दूसरे दोस्त ने चुपके से बाइक को जलाकर निकाला। इस मामले में समतानगर पुलिस ने 17 साल के लड़के को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। कांदिवली के पास हनुमाननगर में रात दस बजे के करीब गाड़ी जलाने की घटना सामने आई। प्रदीप ने दिन में नई सुजुकी बाइक खरीदी थी, उसका दोस्त शराब के नशे में घर वापस लौट रहा था। बाइक बाहर खड़ी देखकर उसे दोस्त का इनकार याद आ गया और उसने बाइक में आग लगा दी।

    Fire in bike for revenge from Friend in Mumbai, Maharashtra

    घटना के दिन प्रदीप भोर ने दोपहर के समय अपने दोस्त को उसकी नई बाइक दिखायी थी, दोस्त ने नई बाइक के लिए बधाई दी और एक राउंड बाइक चलाने के लिए मांगी लेकिन प्रदीप ने अपने दोस्त को गाड़ी देने से इनकार कर दिया था। इस बात से नाबालिग आरोपी को काफी गुस्सा आया था। इसके बाद प्रदीप भोर को सबक सीखने के लिए उसने उसकी नई बाइक ही जला दी।

    शराब के नशे में नाबालिग आरोपी फिर प्रदीप से बाइक को लेकर भिड़ गया और नशे में धुत्त इसी बात पर लड़ने लगा। प्रदीप नाबालिग आरोपी को नशे में होने की वजह से गंभीरता से नहीं ले रहा था, इतनी देर में नाबालिग ने बाइक का पेट्रोल निकाला और देखते-देखते बाइक को आग लगा दी। इस घटना की जानकारी नागरिकों द्वारा फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में 17 साल के नाबालिग युवक को हिरासत में लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+