AAP विधायक ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, महिला ने दर्ज कराया केस
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ संगम विहार में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके बेटे को धक्का देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के एक और विधायक पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोप है कि आम आदमी पार्टी के विधायक और उनके समर्थक एक महिला के घर में जबरन घुस गए साथ ही महिला के बेटे को धक्का भी दिया। पुलिस ने इस मामले में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ संगम विहार में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके बेटे को धक्का देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, जरवाल और उनके समर्थक महिला के घर पर जबरन घुस गए और उन्होंने महिला के बेटे को धक्का भी मारा। वे महिला के बेटे पर निकाय चुनाव के दौरान एक 'आप' समर्थक पर हमला करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने प्रकाश जरवाल पर छेड़छाड़ और आपराधिक धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
उधर प्रकाश जरवाल ने इस आरोप को राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि जिस महिला ने शिकायत की है वह बीजेपी समर्थक है। निकाय चुनावों के दौरान महिला के बेटे और पति ने एक उम्मीदवार के साथ दुर्व्यवहार किया और वह बाद में पार्षद बन गए। जरवाल का कहना है कि महिला ने तो अपने पति के खिलाफ भी शिकायत लिखाई थी लेकिन पुलिस ने तब एफआईआर नहीं दर्ज की थी।
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई आप नेताओं पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले दर्ज हुए है। आप विधायक संदीप कुमार की तो सेक्स सीडी सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications