गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने पर पूनम पांडे और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज
गोवा। एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब ताजा मामला गोवा से सामने आया है। यहां कैनाकोना पुलिस स्टेशन में पूनम पांडे का अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर एक अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने भी चापोली डैम पर अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
Recommended Video

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले पूनम पांडे ने गोवा में ही एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके पति सैम बॉम्बे ने कैनाकोना गांव में उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की है। साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई है। ये सब उनके साथ उस समय हुआ जब वह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।
मामले में कैनाकोना पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर तुकाराम चवान ने कहा है, 'पूनम पांडे ने सोमवार देर रात शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ आरोप लगाए हैं कि उन्होंने (सैम बॉम्बे) उनके साथ छेड़छाड़ की है। साथ ही मारपीट करने के बाद सैम बॉम्बे ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी तक दी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।'












Click it and Unblock the Notifications