जल्दी निपटा लें बैंकों के काम, होनी वाली है लंबी छुट्टी
नयी दिल्ली। अगर आपका कोई बैंक का काम बचा है तो जल्दी-जल्दी निपटा लीजिए। अगर 23 मार्च से पहले आपने ये काम नहीं निपटाया तो फिर लंबा इंतजार करना पड़ सकता हैं, क्योंकि बैंकों की लंबी छुट्टी होने वाली है। होली को लेकर बैंकों में लगातार पांच दिनों की छुट्टी हो जाएगी।

देश के कई राज्यों में बैंक होली की वजह से लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। 23 मार्च से 27 मार्च तक बैंकों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आपका कोई बैंक का बचा हुआ है तो 23 मार्च से पहले उसे निपटा लें। हलांकि आप एटीएम के जरिए पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन वहां पैसे जल्द खत्म होने की उम्मीद हैं क्योंकि बैंक बंद होने से एटीएम पर लोड बढ़ेंगा। ऐसे में आपको कैश की दिक्कत से गुजरना पड़ सकता है।
कब से कब तक रहेगी छुट्टी
23 मार्च को होलिका दहन की छुट्टी
24 मार्च को होली की छुट्टी
25 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी
26 मार्च को महीने का चौथा शनिवार
27 मार्च को रविवार की छुट्टी












Click it and Unblock the Notifications