35 लाख रिश्वत मामले में वित्त मंत्रालय का निदेशक गिरफ्तार

सीबीआई अब तक चेन्नई, नई दिल्ली और नोएडा सहित सात स्थानों पर छापे मार चुकी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि, "छापों के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ एक करोड़ रुपये बरामद हुए। छापे परमशिवन के कार्यालय और आवास पर मारे गए।"
अधिकारी ने कहा, "आरोप है कि नई दिल्ली में केंद्रीय राजस्व महालेखाकार भवन में केंद्रीय खर्च विभाग के महालेखा निदेशक कार्यालय में नियुक्त निदेशक ने, शिकायतकर्ता द्वारा चेन्नई में संचालित एक नर्सिग कॉलेज की अनियमितताओं को नियमित करने के लिए 35 लाख रुपये रिश्वत मांगे थे।"
अधिकारी ने कहा कि परमशिवन ने शिकायतकर्ता को निर्देश दिया कि वह चेन्नई में एक निर्दिष्ट स्थान पर सोमवार को उसके रिश्तेदार को पांच लाख रुपये की पहली किश्त दे दे।
सीबीआई ने जाल बिछाकर परमशिवन के रिश्तेदार को रिश्वत स्वीकारते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने सोमवार को कई स्थानों पर छापे मारे लेकिन परमशिवन को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।


Click it and Unblock the Notifications
