तेलंगाना के वित्त मंत्री बोले- सिद्दीपेट जल्द बनेगा इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चर हब
तेलंगाना के वित्त मंत्री हरीश राव ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा सिद्दीपेट जल्द ही इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चर हब बनेगा।

तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने शुक्रवार को सिद्दीपेट नगर पालिका के चौथे वार्ड में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (UBI-RSETI) की नींव रखी। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधि करते हुए कहा कि सिद्दीपेट एक औद्योगिक और कृषि केंद्र के रूप में उभरेगा क्योंकि जिले भर में कई उद्योग अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए आगे आ रही हैं।
शहर में ये कंपनियां स्थापित कर रही अपनी कंपनी की यूनिट
वित्त मंत्री ने कहा तेलंगाना के इस शहर में पेय पदार्थ प्रमुख कोका-कोला शीघ्र ही कोंडा पोचम्मा सागर के पास एक यूनिट स्थापित करेगी। दक्षिण भारत की सबसे बड़ी फूड प्रोसेसिंग यूनिट भी जिले के वारगल में स्थापित की जाएगी। मंत्री ने कहा कि L&T और नेशनल एकेडमी ऑफ कंस्ट्रक्शन (NAC) पहले ही स्थापित हो चुके हैं। शहर में इस तरह के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें रोजगार दिलाने और उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए हैं।
युवाओं को अपनी यूनिट स्थापित करने के लिए ऋण देगी राज्य सरकार
मंत्री ने कहा कि बेज्जंकी मंडल के दचाराम गांव में एक ग्रेनाइट कारखाना बन रहा, पहले ही मलेशियाई स्थित डीएक्सएन इंडस्ट्रीज ने कुछ साल पहले सिद्दीपेट के पास स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा उद्योग जिले भर में अपनी इकाइयां स्थापित करना चाह रहे हैं, मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के बीच कौशल आधार बढ़ाने के लिए विभिन्न संस्थानों को कौशल विकास संस्थान खोलने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा UBRSETI में ट्रेनिंग के बाद युवाओं को अपनी यूनिट स्थापित करने के लिए ऋण दिया जाएगा। मंत्री ने ट्रेनिंग कर रहे युवओं को प्रोत्साहित करते हुए का कि वे स्वरोजगार इकाइयां स्थापित कर एक मिसाल कायम करें।












Click it and Unblock the Notifications