Budget 2022: सुबह 11 बजे बजट पेश कर सकती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- सूत्र

नई दिल्ली, 25 जनवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर 1 फरवरी को साल 2022 का बजट संसद में पेश करने वाली हैं। इस वर्ष के बजट से सिर्फ आम आदमी को ही नहीं बल्कि उद्योग जगत को भी काफी उम्मीदें हैं। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय बजट 2022, 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश होने की संभावना है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते बजट सत्र के पहले चरण में लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें अलग-अलग समय पर होंगी, लेकिन बजट एक ही समय पर पेश किया जा सकता है।

Finance Minister Nirmala Sitharaman may present the budget 2022 at 11 am

गौरतलब है कि संसद के सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन के बाद ही होगा। राष्ट्रपति बजट से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। वहीं, अगले दिन सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा में एक साथ बजट पेश किया जा सकता है। मालूम हो कि कोरोना संकट के देखते हुए दोनों सदनों में अलग-अलग शिफ्ट में बैठकें होंगी। लोकसभा की बैठक सुबह 11 बजे और राज्यसभा की बैठक 2 फरवरी से दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। हालांकि यह बजट सत्र के पहले चरण का समय है अभी दूसरे चरण को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Delhi Budget 2022: बजट में किन चीजों को दी जाए प्राथमिकता, दिल्ली सरकार ने जनता से मांगे सुझाव

सरकार टैक्सपेयर्स को दे सकती है ये तोहफा
1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि सरकार की तरफ से टैक्स छूट की लिमिट में कोई बदलाव हो, जो कि सालों से नहीं हुआ है। आपको बता दें कि वर्तमान में इनकम टैक्स में छूट की लिमिट 2.5 लाख रुपए है, जिसे पिछले कई सालों से नहीं बढ़ाया गया है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार टैक्स छूट की लिमिट को 2.5 से बढ़ाकर 3 लाख कर सकती है। वर्तमान में इनकम टैक्स के तहत लोगों को 1.5 लाख तक का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलता है। धारा 80सी के तहत लोगों को आयकर में 1.5 लाख तक की छूट मिलती है, जिसके तहत लोग अपना टैक्स बचा पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+