मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग-फॉर्मेसी की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 24 अगस्त से ऑनलाइन आयोजित होगी
मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग-फॉर्मेसी की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 24 अगस्त से 9 सितंबर के बीच ऑनलाइन आयोजित होगी
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सोमवार को इंजीनियरिंग कालेजों और फार्मेसी की फाइनल परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यूजीसी की नई गाइडलाइंस के बाद से ही मध्यप्रदेश में फाइनल ईयर की परीक्षाओं को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। जिसके मद्देनजर अब शिवराज सिंह चौहान ने परीक्षाओं की तारीखों को लेकर ये घोषणा की है। सीएम एक के बाद एक किए अपने ट्वीट्स के जरिए परीक्षा के आयोजन के बारे जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के विद्यार्थियों की सैद्धांतिक व प्रयोगिक परीक्षाएँ 27 अगस्त 2020 से 14 सितंबर 2020 के बीच ऑनलाइन मोड में होंगी। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी सम्मिलित नहीं हो सकेंगे, उनके लिए विशेष ऑनलाइन/ऑफलाइन परीक्षा 15 से 23 सितंबर 2020 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं दूसरे सेमेस्टर से लेकर सातवें सेमेस्टर तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 की नियमित ऑनलाइन कक्षाएँ 17 अगस्त 2020 से प्रारम्भ की जाएंगी। नया प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित ऑनलाइन कक्षाएँ 15 अक्टूबर 2020 से प्रारम्भ की जाएंगी।प्रदेश के मेरे विद्यार्थी साथियों, #COVID19 संक्रमण को लेकर सरकार सजग है। सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है, सावधानी का पालन किया जा रहा है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 27, 2020
हमने आपके हित में प्रदेश के तकनीकी कॉलेजों की परीक्षाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिन्हें मैं आपके साथ साझा कर रहा हूँ।

बता दें मध्य प्रदेश में स्वयं सीएम शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना की चपेट में आने के बाद भोपाल के चिरायु अस्पतालअस्पताल में भर्ती है। वही प्रदेश की बात करें तो मध्यप्रदेश में 26 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री चौहान भोपाल के चिरायु अस्पताल में उपचाराधीन है। सीएम के अलावा टिकमगढ़ से भाजपा विधायक राकेश गिरी और उनकी पत्नी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications