'समझ में नहीं आता कि मैं जिंदा क्यों हूं जब', देवी काली को 'सिगरेट' पिलाने वाली फिल्ममेकर ने अब क्यों कहा ऐसा

'समझ में नहीं आता कि मैं जिंदा क्यों हूं जब...', देवी काली को 'सिगरेट' पिलाने वाली फिल्ममेकर ने अब क्यों कहा ऐसा

नई दिल्ली, 12 अगस्त: फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई, जिन्होंने हाल ही में हिन्दुओं की देवी मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया था, अब अपने नए पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। लीना मणिमेकलई को काली पोस्टर विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं और पुलिस मामलों का भी सामना करना पड़ा है। लीना मणिमेकलई ने शुक्रवार (12 अगस्त) अपनी दादी की मृत्यु की खबर फेसबुक पर शेयर की है और कहा है कि उन्हें समझ में नहीं आता कि वो अभी जिंदा ही क्यों है। लीना मणिमेकलई ने कहा है कि उन्हें अफसोस है कि वह अपनी दाली को आखिरी बार अलविदा नहीं कह पाई।

'मुझे समझ में नहीं आता कि मैं जिंदा क्यों हूं...'

'मुझे समझ में नहीं आता कि मैं जिंदा क्यों हूं...'

फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लीना मणिमेकलाई ने बताया कि उनकी दादी राजेश्वरी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। लीना ने कहा कि उनकी दादी उनके परिवार की बहुत बड़ी सपोर्ट है। लीना ने कहा कि उसकी दादी करुणा, प्रेम और धैर्य की सबसे बड़ी मिसाल है। लीना ने इसी पोस्ट में लिखा, '' मुझे समझ में नहीं आता कि मैं जिंदा ही क्यों हूं, जब मैं उसे आखिरी बार किस भी नहीं कर पाई।''

'मेरी दादी राजेश्वरी ने सांस लेना बंद कर दिया है...'

'मेरी दादी राजेश्वरी ने सांस लेना बंद कर दिया है...'

अपने फेसबुक पोस्ट में लीना मणिमेकलाई ने कनाडा जाने से पहले अपनी और अपनी दादी की एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो शेयर कर लीना ने लिखा, ''कनाडा जाने से पहले हमने यह तस्वीर एक साथ ली थी। मैंने अपनी थीसिस फिल्म 'कथाड़ी' के लिए उनका इंटरव्यू किया था। उन्होंने मेरे स्नातक स्तर की पढ़ाई की और मेरी थीसिस फिल्म के प्रीमियर में भाग लेने का वादा किया था। लेकिन जिंदगी एक बार फिर क्रूर साबित होती है। अव्वा, मेरी दादी राजेश्वरी ने सांस लेना बंद कर दिया है।''

'मैं टोरंटो में फंस फंस गई हूं क्योंकि मैं एक अपराधी हूं...'

'मैं टोरंटो में फंस फंस गई हूं क्योंकि मैं एक अपराधी हूं...'

लीना मणिमेकलाई ने आगे लिखा, ''वह हमारे परिवार की शक्ति थी। करुणा, प्रेम और धैर्य का उनमें वास था। मुझे समझ में नहीं आता कि मैं जिंदा क्यों हूं जब मैं उसे विदाई भी नहीं दे सकती। मैं टोरंटो में फंस गई हूं क्योंकि भारत सरकार के अनुसार मैं एक "अपराधी" हूं जिसने मुझपर नौ प्राथमिकी दर्ज किया है और मुझे हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार करने के लिए "लुक आउट सर्कुलर" जारी किया है। वो भी सिर्फ एक फिल्म पोस्टर के लिए।''

लीना ने कहा- शायद मैं उसकी चाहत को जीने के लिए जिंदा हूं...

लीना ने कहा- शायद मैं उसकी चाहत को जीने के लिए जिंदा हूं...

लीना मणिमेकलाई ने आगे लिखा, ''तीन दिन पहले, अव्वा ने मेरी अम्मा से कहा है कि, मैं सभी केस जीत लूंगी। उसके साथ मेरे आखिरी वीडियो कॉल में उसने यही फुसफुसाया था। "लव यू, मुहा"। शायद मैं उसकी चाहत को जीने के लिए जिंदा हूं। मैं काली हूं। मेरी अव्वा काली की मां है। हम पराजित हो सकते हैं लेकिन नष्ट नहीं हो सकते।''

काली पोस्टर को लेकर जमकर हुआ था विवाद

काली पोस्टर को लेकर जमकर हुआ था विवाद

लीना मणिमेकलाई के फिल्म के पोस्टर काली को लेकर जमकर विवाद हुआ था। "काली" के पोस्टर और प्रोमो वीडियो में हिंदू देवी को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कई हिंदू पुजारियों ने इस पोस्टर को लेकर आपत्ति जताई थी। कई हिन्दुओं ने फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+