Coronavirus: प्रोड्यूसर करीम मोरानी का दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव, दो बार पड़ चुका है दिल का दौरा

मुंबई। बॉलीवुड निर्माता करीम मोरानी की दोनों बेटियां शजा और जोया कोरोना से जंग जीतकर वापस घर जा चुकी हैं। दोनों बेटियों के साथ करीम मोरानी भी पॉजिटिव पाए गए थे। दूसरी बार भी उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद उनका पूरा परिवार परेशान है। परिवार के परेशानी की वजह ये है कि करीम मोरानी 60 साल के हैं और दिल के भी मरीज हैं। उन्हें दो बार दिल का दौरा आ चुका है। उनकी बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। इसलिए उनके परिवार को ज्यादा चिंता है। मोरानी का पहले भी दो बार कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ चुका है। उन्हें बीते हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

करीम मोरानी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं

करीम मोरानी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं

करीम मोरानी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। आपको बता दें कि सबसे पहले करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। बाद में उनके पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। परिवार के टेस्ट में पता लगा कि शजा मोरानी के अलावा उनकी बहन जोया मोरानी और पिता करीम मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। शजा मोरानी और जोया मोरानी दोनों बहनें कोरोना से जंग जीतकर अपने घर वापस आ गई हैं। बता दें कि मार्च में शजा श्रीलंका गई थीं। वहीं जोया राजस्थान के जयपुर में थीं।

करीम मोरानी की दोनों बेटियों ने हाल फिलहाल में यात्रा की थी

करीम मोरानी की दोनों बेटियों ने हाल फिलहाल में यात्रा की थी

करीम मोरानी की दोनों बेटियों ने हाल फिलहाल में यात्रा की थी। जहां शज़ा विदेश यात्रा करके लौटी थीं वहीं ज़ोया ने हाल ही में राजस्थान के बीकानेर में एक शूट किया था।उल्‍लेखनीय है कि जुहू में रहने वाला मोरानी परिवार, बॉलीवुड का पहला परिवार है जो इस भयानक बीमारी के संक्रमण में आया जिसके बाद हर कोई और ज्‍यादा सतर्क हो गया और माना कि ये बीमारी वाकई किसी को भी कभी भी हो सकती है।

शाहरुख खान के साथ मोरानी की है अच्‍छी दोस्‍ती

शाहरुख खान के साथ मोरानी की है अच्‍छी दोस्‍ती

करीम मोरानी की गिनती बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं में होती है। शाहरुख खान के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। शाहरुख की कई फिल्मों को उन्होंने प्रोड्यूस किया है। इनमें 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'रा वन' और 'दिलवाले' मुख्य हैं। मोरानी की दो बेटियां हैं जोया और शजा। जोया उनकी बड़ी बेटी हैं और वो एक अभिनेत्री हैं जबकि शजा छोटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+