महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े सभी दस्तावेज सुरक्षित: राजनाथ सिंह

गृहमंत्री ने राज्यसभा में आज कहा कि गत नौ जुलाई को राज्यसभा के एक सदस्य ने मीडिया खबरों को खारिज किया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने डेढ़ लाख फाइलों को नष्ट कर दिया जिनमें महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित फाइलें थीं।
पढ़ें- राहुल पर नज़र
प्रधानमंत्री ने 4 जून को केन्द्र सरकार के सभी सचिवों के साथ विचार विमर्श किया था। इसमें उन्होंने कार्यस्थल पर स्वच्छता एवं साफ सफाई बनाये रखने सहित कार्य संस्कृति एवं कार्य का माहौल बेहतर बनाने का निर्देश दिया था।
सिंह ने कहा कि इस निर्देश के अनुसार 5 जून से 8 जुलाई तक गृह मंत्रालय के विभिन्न अनुभागों में रखी गयी फाइलों की समीक्षा की गयी और कुल 11 सौ फाइलों को नष्ट किया गया। पूरे मसले पर राजनाथ सिंह ने पुख्ता तौर अपनी बात रखी कि देश के अमूलय दस्तावेजों को नष्ट नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications