फिक्की के वार्षिक सम्मेलन राजनाथ सिंह बोले- भारतीय सेना ने चीन-PAK की सेनाओं को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। फिक्की की 93वीं आम बैठक में आज (सोमवार) केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन और पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। सीमा पर चीन-पाकिस्तान संग जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री ने कहा कि हिमालय पर हो रही गतिविधियों से पता चलता है कि हमारी दुनिया कितनी तेजी से बदल रही है। कोरोना वायरस महामारी के बीच भी हमारे जवान चीन और पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। हमारी सेना ने चीन को पीछे हटने पर मजबूर किया। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान आंदोलन पर भी बड़ा बयान दिया है।

राजनाथ सिंह ने कहा, जब भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है, ऐसे समय में भारतीय सशस्त्रबल हमारी सीमामओं की बहादुरी से सुरक्षा कर रहे हैं। चीन और पाकिस्तान द्वारा मौजूदा समझौतों को चुनौती दी जा रही है, हिमालय ही नहीं बल्कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में भी तनाव पैदा किया जा रहा है। भारतीय सेना ने लद्दाख में एलएसी पर साहस और धैर्य का परिचय दिया है। उन्होंने पीएलए के सैनिकों के साथ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर किया। भारतीय सीमाओं पर हमारे सशस्त्र बलों को कोई भी अपनी ड्यूटी करने से नहीं रोक सकता।
आने वाली पीढ़ी हमारी सेनाओं पर करेगी गर्व
रक्षा मंत्री ने कहा, हमारी आने वाली पीढ़िया इस बात पर गर्व करेंगी की हमाली सेना ने क्या हासिल किया, जब बी एलएसी पर तनाव बढ़ता है तो स्पष्ट परिणाम भारती और चीन की सेनाओं से तुलना करके किया जाता है। हम सीमापार से भी आतंकवाद का शिकार हुए लेकिन हमारा समर्थन करने वाला कोई नहीं है, हमने सभी मुश्किलों से अकेल लड़ाई लड़ी। देर से ही सही लेकिन दुनिया को पता चल गया है कि पाकिस्तान पर आतंवाद को बढ़ावा देने के दावे को लेकर हम बिल्कुल सही थे।
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब का लोन चुकाने के लिए पाकिस्तान ने चीन से फिर लिया 1.5 बिलियन डॉलर का कर्ज
Recommended Video
किसान आंदोलन पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हमारे कृषि क्षेत्र के खिलाफ प्रतिकूल कदम उठाने का कोई सवाल ही नहीं है। हाल के सुधारों को भारत के किसानों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। हम हमेशा अपने किसान भाइयों की बात सुनने, उनकी गलतफहमी को दूर करने और आश्वासन देने के लिए तैयार रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications