VIDEO: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पुजारियों ने नहीं किया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, ना ही मास्क लगाया
नई दिल्ली। ओडिशा में पुरी के प्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी करते हुए सैकड़ों की तादाद में लोग जुटे। मंदिर में स्नान पूर्णिमा का त्योहार मनाने के लिए यो लोग जमा हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और पुजारियों ने परंपरा के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, और देवी सुभद्रा का देव स्नान कराया लेकिन जो नियम सरकार की ओर से बनाए गए हैं, उनको नहीं माना गया।
Recommended Video

मंदिर का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि सैकड़ों लोग पूजा के लिए जमा हैं लेकिन इसमें सोशल डिस्टेंसिंग कहीं नहीं दिख रही है। सभी लोग एक दूसरे से सटे खड़े हैं और मास्क भी किसी के चेहरे पर नहीं है। मंदिर में कार्यक्रम को लेकर पुरी के डीएम ने कहा है कि इस कार्यक्रम के लिए किसी भक्त को अनुमति नहीं दी गई थी।
बता दें कि हर साल भगवान जगन्नाथ के मंदिर में स्नान पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है।भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की मूर्तियों को गर्भगृह से निकालकर मंदिर में स्थित स्नान मंडप ले जाया जाता है, जहां उन्हें स्नान कराया जाता है। शुक्रवार को भी स्नान कराया गया। लॉकडाउन के चलते हर साल की तरह इस कार्यक्रम में लोग नहीं आए लेकिन फिर भी यहां काफी संख्या में लोग जुटे और तमाम नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं।
देश में इस समय पूजा स्थलों पर जमावड़ा करने पर मना ही है। हालांकि 8 जून से तहत धार्मिक स्थलों को खोले जाने की अनुमति मिल गई है लेकिन कुछ नियम और शर्तें मानने होंगे। पहले की तरह फिर भी मंदिर मस्जिदों में जाने की इजाजत नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications