तेलंगाना में महिला मतदाताओं की संख्‍या ने पुरुषों का पछाड़, जानें कितनी हैं VOTER?

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 30 नवंबर को होंगे। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा जमकर चुनाव प्रचार कर ही हैं। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकार मतदाता सूची के अनुसार तेलंगाना में पुरुष वोटरों को महिला वोटरों ने संख्‍या के मामले में पछाड़ दिया है।

राज्य में 3,26,18,205 कुल मतदाता हैं, जिनमें 1,62,98,418 पुरुष और 1,63,01,705 महिलाएं हैं। यह पहली बार है कि राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक हो गई है। वहीं तेलंगाना में थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्‍या 2,676 हैं।

telangana woman voter

चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने तेलंगाना के सभी जिलों में केंद्र बनाकर थर्ड जेंडर पर ध्‍यान केंद्रित किया था जिसके लिए चुनाव आयोम के अधिकारियों ने थर्ड जेंडर के व्यक्तियों के संघ के साथ भी बैठकें आयोजित की गईं। थर्ड जेंउर के रूप में पहचान करने के इच्छुक व्यक्तियों की संख्या 5 जनवरी, 2023 को 1,952 से बढ़कर 4 अक्टूबर 2023 को 2,556 और 10 नवंबर, 2023 को 2,676 हो गई।

वहीं 18 से 19 वर्ष की आयु के वोटरों की तेलंगाना में कुल संख्‍या 9,99,667 है, जो राज्‍य कुल वोटरों की संख्‍या से 3.06 प्रतिशत है। इस आयु वर्ग में ये अब तक की सबसे अधिक संख्‍या है। चुनाव आयोग के रिकार्ड के अनुसार इस आयु वर्ग में लिंगानुपात 707 से बढ़कर 753 हो गया है।

जनवरी 2023 से चुनाव आयोग के रिकोर्ड के अनुसार वोटरों की संख्‍या में 8.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 80 वर्ष से अधिक आयु के 4,40,371 वोेटर और 5,06,921 PwD विकलांग व्यक्ति वोटर हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज के अनुसार, राज्य में 15,406 सेवा मतदाता और 2,944 विदेशी मतदाता हैं। विकास राज ने जानकारी दी 2023 में 9.48 लाख मृत, डुप्लिकेट और स्थानांतरित मतदाताओं का नाम वोटर लिस्‍ट से हटा दिया गया है। ऐसे ही 2023 में 8.94 लाख मतदाताओं के लिए प्रविष्टियों में सुधार किया गया।

इस बार की वोटर लिस्‍ट में 35.73 लाख परिवर्धन, 9.48 लाख विलोपन तथा 16.29 लाख परिवर्तन एवं संशोधन किये गये।

सीईओ ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नागरिकों से चुनाव संंबंधी सर्च के लिए eci.gov.in पर लॉग इन करके या वोटर हेल्पलाइन ऐप (वीएचए) के माध्यम से अपने मतदान केंद्र का विवरण चेक करने का अनुरोध कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+