छत्तीसगढ़: लेडी कांस्टेबल की लव-स्टोरी का खौफनाक अंत, प्रेमी सब-इंस्पेक्टर ही निकाला हत्यारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 23 अगस्त को हुई महिला कांस्टेबल की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला कांस्टेबल आरती कुंजाम का बेरहमी से हत्या कर सबूत छुपाने वाला और कोई नहीं बल्कि एक सब इंस्पेक्टर ही था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। प्यार में हुए एक झगड़ा इस भयंकर हत्याकांड की वजह बन गया। महिला कांस्टेबल अपने सब इंस्टपेक्टर बॉयफ्रेंड को लगातार बलैकमेल कर रही थी। ऐसा क्या हुआ था दोनों के बीच जिसे छुपाने के लिए सब इंस्पेक्टर ने इस घटना को अंजाम दिया।

female police constable murder case solved in raipur

पुलिस ने किया खुलासा
21 तारीख से लापता अंबागढ़ चौकी पुलिस अनुविभागीय कार्यालय की रीडर आदिवासी महिला आरक्षक का शव 23 तारीख को डोंगरगांव के बगदई नदी में तैरती हुई मिला। लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए जो बताया वह बेहद चौकाने वाला था। बता दें कि अंबागढ़ चौकी में ही पहस्थ SI नापित ने 20 अगस्त को महिला कांस्टेबल को कृषि कालेज के पास मिलने के लिए बुलाया। जहां कांस्टेबल आरती कुंजाम और SI के बीच विवाद शुरू हो गया। महिला आरक्षक ने नापित को धमकी दी कि अगर उसने शादी नहीं की तो वो सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल कर देगी और उसकी पत्नी को जानकारी दे देगी, यहीं नहीं पूरी घटना की जानकारी वो एसडीओपी और एसपी को भी दे देगी।

क्षत-विक्षत हालत में मिला था शव
महिला सिपाही का शव 4 दिन पहले बगनई नदी के पुल के पास छत-विक्षत हालत में मिला था। यह अंबागढ़ चौकी से करीब 37 किलोमीटर दूर है। परिजन शव मिलने की जानकारी तथा शंका होने पर पता करने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने शव को महिला आरक्षक आरती कुंजाम के रुप में पहचाना। महिला की हत्या बेहद क्रूरता से की गई है। उसके हाथ-पैर और सिर को काटकर नदी में फेंका गया है जिससे की उसकी पहचान न हो सके।

कार में घुमाता रहा शव
नाराज SI ने उसके बाद झपट्टे से उसका गला पकड़ लिया और दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला कांस्टेबल का शव एसआई ने कार की डिक्की में डाला और उसे ठिकाने की जुगत भिड़ाने लगा। उसने पूरी रात शव को डिक्की में ही बंद रखा और उसके बाद अगले दिन 21 तारीख को सुनसान जगह ले जाकर दोनों हाथ और दोनों पांव काटकर फेंक दिये। हालांकि पुलिस ने अभी पूरे मामले का सिलसिलेवार खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: महिला सिपाही की नदी में तैरती मिली लाश, शरीर के टुकड़े टुकड़े कर फेंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+