केन्या में दीया मिर्जा के नाम पर रखा गया मादा गैंडा का नाम, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सुनाई खुशखबरी
अपनी हाल ही रिलीज फिल्म 'संजू' की बॉक्स ऑफिस सक्सेस का मजा ले रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा को एकग और खुशी मिली है। दीया मिर्जा के नाम पर नैरोबी, केन्या की ओल पेजेटा कंजर्वेंसी में एक मादा गैंडा का नाम रखा गया है।
नई दिल्ली। अपनी हाल ही रिलीज फिल्म 'संजू' की बॉक्स ऑफिस सक्सेस का मजा ले रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा को एकग और खुशी मिली है। दीया मिर्जा के नाम पर नैरोबी, केन्या की ओल पेजेटा कंजर्वेंसी में एक मादा गैंडा का नाम रखा गया है। बता दें कि दीया पर्यावरण के लिए संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एंबैस्डर हैं और काफी समय से वो पर्यावरण के लिए काम कर रही हैं। इसी सम्मान में इस कंजर्वेंसी में उनके नाम पर मादा गैंडा का नाम रखा गया है।

सालों से पर्यावरण के लिए काम कर रहीं दीया मिर्जा ने एक खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की है। दीया के नाम पर केन्या में एक कंजर्वेंसी में मादा गैंडा का नाम रखा गया है। इस बात की खुशखबरी खुद फैंस को देते हुए दीया ने लिखा, 'बेबी गैंडा का नाम मेरे नाम पर रखने के लिए मैं हामिद हुसैन, मोहम्मग याकूब और ओल पेजेटा कंजर्वेंसी की पूरी टीम का धन्यवाद देना चाहूंगी।' दीया ने इसके साथ ही मादा गैंडा की तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनका नाम उनके नाम पर रखा गया है।
ये भी पढ़ें: कैटरीना-करीना के बाद अब दीपिका पहुंची मैडम तुसाद, लंदन के म्यूजियम में जल्द लगेगा स्टैचू
केन्या के नैरोबी की ओल पेजेटा कंजर्वेंसी ने पिछले साल 15 अक्टूबर को पैदा हुई मादा गैंडा का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम पर रखा। इससे पहले साल 2010 में दीया ने लखनऊ के चिड़ियाघर से बाघ के दो शावकों को भी गोद लिया था। चिड़ियाघर के अधिकारियों निवेदन पर दीया ने शावकों को गोद लिया था और उनका नाम अशोका और नक्षत्र रखा था। इन शावकों की मां का नाम भी दीया ही रखा गया था।
A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial) on
A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial) on
A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial) on
A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial) on
ये भी पढ़ें: 'अभिषेक-ऐश्वर्या के बीच झगड़ा', झूठी खबर छापने पर जूनियर बच्चन ने जमकर लताड़ा












Click it and Unblock the Notifications