अवसाद से गुजर रहे हैं कॉमेडियन तनमय भट्ट, वीडियो शेयर कर बताए हालात
नई

इंस्टाग्राम के जरिए बताया अपना हाल
तनमय ने रविवार को इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए जिसमें उन्होंने अपने बुरे मानसिक स्वास्थ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में जो कुछ भी हुआ उससे मेरी मानसिक स्थिति पर असर पड़ा है । मुझे पैरालाइज महसूस होता है और मैं सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले पाता।
View this post on InstagramA post shared by Tanmay Bhat (@tanmaybhat) on
लोग पूछते हैं तुम आगे क्यों नहीं बढ़ते
उन्होंने कहा कि बहुत से लोग पूछते हैं कि आगे क्यों नहीं बढ़ते तुम, नई शुरुआत क्यों नहीं करते। सारी राय सही हैं लेकिन कुछ कारणों से मुझे सिर्फ वही चीजें दिख रही हैं जो मैंने आखिरी सालों में की हैं। मैं सिर्फ अपनी बनाई चीजों के मलबे को गिरता देख रहा हूं कि अब क्या होगा?

लोगों के सपोर्ट को देखकर बहुत अच्छा लगता है
उन्होंने कहा कि लोग आज भी मेरे सपोर्ट में खड़े हैं ये देखकर अच्छा लगता है। हालांकि कब वापस लौटूंगा और क्या करूंगा इसका जवाब आज भी मेरे पास नहीं है। मैं खुद को बुरी तरह से पैरेलाइज महसूस कर रहा हूं और ये मैसेज शेयर कर रहा हूं क्योंकि दिमाग को कहीं न कहीं मालूम है कि एक अवसाद से ग्रस्त कॉमेडियन के साथ कोई काम नहीं करना चाहता।
यह












Click it and Unblock the Notifications