Father's Day 2023: आज है 'फादर्स डे'? क्या है इतिहास और कब से मनाया जा रहा है ये खास दिन
Father's Day 2023: 'फादर्स डे' का दिन दुनिया के समस्त पिताओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
Father's Day 2023 Date in India: 'मां अगर अस्तित्व है तो पिता उस अस्तित्व की पहचान' और इसी बात का मतलब समझाने के लिए भारत में जून महीने के तीसरे रविवार को 'फादर्स डे' मनाया जाता है यानी कि वो पावन दिन आज है।

लेकिन दूसरे देशों में इसको मनाए जाने का दिन अलग-अलग होता है। इस दिन बच्चे अपने पापा को उनका जीवन संवारने के लिए Thank You बोलते हैं और पूरा दिन उनके साथ उनके हिसाब से सेलिब्रेट करते हैं।
चलिए जानते हैं इस दिन के इतिहास के बारे में विस्तार से...
आपको बता दें कि साल 1907 में अमेरिका में पहली बार 'फादर्स डे' मनाया गया था लेकिन इसके आधिकारिक रूप से मनाने की परंपरा साल 1910 में हुई थी। हालांकि इस दिन की शुरुआत को लेकर लोगों के बीच काफी मतभेद है।
कौन थी सोनोरा स्मार्ट डोडा
कुछ लोगों का मानना है कि इस दिन की शुरुआत अमेरिकी गृहयुद्ध के सैनिक विलियम जैक्सन स्मार्ट की बेटी सोनोरा स्मार्ट डोडा ने की थी, वो अपने पापा से बहुत प्यार करती थीं क्योंकि उन्होंने अपनी मम्मी को बहुत ही कम उम्र में खो दिया था, ऐसे में उनके पापा ने उन्हें मां और पापा दोनों का प्रेम दिया था।
5 जून को सोनोरा ने मनाया था 'फादर्स डे'
उन्होंने बेटी के लिए दूसरी शादी भी नहीं की थी इसलिए सोनोरा ने Mothers Day की तरह Fathers Day मनाने की सोची और इसके लिए 5 जून का दिन चुना था क्योंकि इस दिन उनके पापा का जन्मदिन होता था।
5 जुलाई 1908 को मनाया गया ये खास दिन
जबकि कुछ लोगों का मानना है कि इस दिन की शुरुआत 5 जुलाई 1908 को अमेरिका के वर्जीनिया में हुई थी, तब ये दिन एक खनन दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी पिताओं को समर्पित किया गया था क्योंकि उस हादस में काफी कम उम्र के लोगों की मौत हो गई थी, जिनके बहुत छोटे-छोटे बच्चे थे।
'फादर्स डे' को नेशनल इवेंट घोषित किया
तो कुछ इतिहासकार कहते हैं कि 1916 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति विल्सन ने 'फादर्स डे' सेलिब्रेट करने की मंजूरी दी थी। जबकि पूर्व राष्ट्रपति कैल्विन ने 1924 में 'फादर्स डे' को नेशनल इवेंट घोषित किया था।
जून के थर्ड संडे को मनाया जाने लगा 'फादर्स डे'
यही नहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने 1966 में जून के थर्ड संडे को 'फादर्स डे' मनाने का आदेश दिया था। जिसके बाद दुनिया में ये दिन जून के तीसरे रविवार को मनाया जाने लगा।
कुछ देशों में अलग है 'फादर्स डे' की तारीख
हालांकि आज भी स्पेन, क्रोएशिया, इटली में ये दिन 19 मार्च को और ऑस्ट्रेलिया में सितंबर के पहले संडे को मनाया जाता है, जबकि रूस में ये दिन 23 फरवरी को मनाया जाता है लेकिन इंडिया में दिन जून माह के तीसरे रविवार को ही सेलिब्रेट किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications