पिता ने दी गवाही, बेटा ISIS से जुड़ा है, NIA ने किया गिरफ्तार
चेन्नई। आईएस के खिलाफ जंग में भारत में एक पिता ने रिश्ते को ताक पर रख अपने ही बेटे के खिलाफ एनआईए में गवाही दी है। तमिलनाडु की कोर्ट में पिता ने अपने बेटे के आईएस में शामिल होने की खबर एनआईए को दी है। तमिलनाडु में रहने वाले कंप्युटर इंजीनियर मोहम्मद नसीर हाल ही में सूडान से भारत डिपोर्ट किये गये हैं।

एनआईए के मुताबिक जिस वक्त नसीर को भारत डिपोर्ट किया गया उस वक्त वह सूडान से सीरिया आईएस में शामिल होने जा रहा था। एनआईए ने नसीर को आईएस के साथ रिश्तों के चलते गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नसीर के पिता ने गवाही दी कि उनका बेटा जिहादी विचारधारा का है।
अपने ही बेटे के खिलाफ पिता के इस बयान को एनआईए अहम बयान और सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश कर रही है। किसी भी आतंकी घटना के मामले में ऐसा पहली बार है जब परिवार के ही सदस्य ने अपने सदस्य के खिलाफ गवाही दी है। नसीर आईएसआईएस की शुरुआती ट्रेनिंग भी हासिल की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पिता ने खुद एनआईए को इस बाबत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि उनके बेटे का बर्ताव काफी संदिग्ध है जिसे लेकर वह काफी समय से चिंतित थे।












Click it and Unblock the Notifications