Father Daughter Love: अचानक विदेश पहुंचे पापा को देख इमोशनल हो गई बेटी, वायरल हो रहा दिल छू लेने वाला Video
Father Daughter Emotional Video : कहते हैं ना कि अगर मां घर है तो पिता उस घर की छत है। मां अगर परिवार को एक माला में पिरोने वाली डोर है, तो पिता उसकी गांठ है। वैसे बेटियां अपने पापाओं की सबसे प्यारी होती है। अब ऐसा ही बाप-बेटी का एक इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर लोगों को भी भावुक कर रहा है।
अपने माता-पिता से दूर रहना हर बच्चे के लिए मुश्किल होता है। दूर रहकर भी बच्चे हर दिन अपने पैरेंट को याद करते हैं, लेकिन क्या हो जब एक बेटी से मिलने उसके पिता सात संमदर पार करके अचानक उसके सामने आ जाए। यकीन मानिए खुशियों का ठिकाना नहीं होगा और आंखों से आंसू नहीं रूकेंगे।

अब ऐसा ही एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद किसी के भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। दरअसल, श्रुत्वा देसाई नाम की एक इंस्टा यूजर ने अपने पिता से डेढ़ साल बाद मिलने का एक वीडियो साझा किया है, जो कि कनाडा में रहती है।
'इस पल को हमेशा याद रखूंगी'
वीडियो को पोस्ट करके हुए बेटी ने लिखा- "जब मेरे पापा ने मुझे भारत से कनाडा आकर सरप्राइज किया तो मेरा दिल जोरों से धड़कने लगा! यह सबसे अविश्वसनीय क्षण था, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी। जब मेरे पापा दरवाजे से अंदर आए तो मैं पूरी तरह से चौंक गई और भावनाओं से अभिभूत हो उठी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्होंने मुझे मिलने के लिए इतनी लंबी यात्रा की। मैं इतने अच्छे पापा को पाकर अपने आप को बेहद भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। थैक्यू सो मच पापा।"
जब अचानक बेटी से मिलने पहुंचे पिता
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही पिता धीरे से एक स्टोर का दरवाजा खोल अंदर जाते हैं, तो वहां काम करने वाली उनकी बेटी खुशी से उछल पड़ती है। अपने पापा को आंखों के सामने देख बेटी खुद को रोक नहीं पाती और फूट फूटकर रोने लगती है। बेटी को गले लगाकर पिता की भी आंखें नम हो जाती है। वीडियो के पीओवी में बेटी ने लिखा कि आपके पापा आपको इंडिया से कनाडा आकर सरप्राइज कर देते हैं। मैं अपने पापा से डेढ़ साल के बाद मिल रही हूं।
वीडियो देख यूजर भी इमोशनल
इस वीडियो को 1.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं, साथ ही 2 लाख से ज्यादा लोगों ने बाप-बेटी की इस प्यारी सी वीडियो को लाइक किया है। वहीं लोग भी इमोशनल होने वाले कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि दुआ है कि कोई पिता अपनी बेटी से कभी जुदा न हो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अमेजिंग वीडियो, मैं अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सका।












Click it and Unblock the Notifications