ओडिशा: एंबुलेंस न मिलने पर बच्चे की लाश को हाथों में लेकर चला पिता
ओडिशा में एक बार फिर मानवता शर्मसार हो गई जब एक पिता को जिला अस्पताल से एंबुलेंस न मिलने पर बच्चे को गोद में उठाकर ले जाना पड़ा।
ओडिशा। ओडिशा में दाना मांझी की बहुचर्चित घटना के बाद मानवता को शर्मसार करनेवाला एक और वाकया सामने आया है। मलकानगिरी इलाके में फिर एक पिता को अपने बच्चे के शव को हाथों में उठाकर पैदल अपने गांव ले जाना पड़ा है।

ओडिशा के मलकानगिरी में जब लोगों ने एक पिता को अपने बच्चे का शव हाथों में उठाकर ले जाते देखा तो सबको दाना मांझी की याद आ गई।

कालाहांडी के दाना मांझी को अस्पताल से एंबुलेंस न मिलने पर पत्नी का शव कंधे पर उठाकर कई किलोमीटर पैदल चलकर ले जाना पड़ा थाा।

मलकानगिरी में बच्चे के शव ले जा रहे पिता ने बताया कि हॉस्पिटल ने उनको एंबुलेंस देने से इनकार कर दिया जिसके बाद उनको ऐसा करना पड़ा। इस मामले पर पूछे जाने पर मलकानगिरी जिले कि चीफ मेडिकल अफसर ने कहा है कि हॉस्पिटल में तो लाश को ढोने के लिए साधन उपलब्ध हैं फिर वह बॉडी को खुद क्यों ले गया, इसकी वे जांच कराकर वजह का पता लगाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications