FASTag KYC Deadline: फास्टैग को लेकर बड़ी राहत, इस तारीख तक बढ़ी KYC पूरा करने की डेडलाइन
fastag kyc update deadline: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फास्टैग को लेकर एक बड़ी राहत दी है। अब फास्टैग के लिए केवाईसी पूरा करने की डेडलाइन 29 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) हैंडल से ये जानकारी दी गई है। इस फैसले से बड़ी संख्या में वाहन मालिकों को राहत मिली है, क्योंकि पहले ये डेडलाइन 31 जनवरी थी।

एनएचएआई के तहत आने वाली कंपनी 'इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड' फिलहाल ये जानकारी जुटा रही है कि सड़कों पर कितनी गाड़ियां ऐसी हैं, जिनके फास्टैग केवाईसी पूरे नहीं हुए हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, केवाईसी पूरा ना करने वाले करीब 1.3 करोड़ फास्टैग में से अभी तक केवल सात लाख फास्टैग ही सरेंडर किए गए हैं।
'एक वाहन, एक फास्टैग'
आपको बता दें कि इससे पहले 'इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड' ने सभी गाड़ी मालिकों से कहा था कि वो केवल वही एक नया फास्टैग रखें, जो उन्होंने हाल-फिलहाल में खरीदा है। कंपनी ने कहा कि डेडलाइन खत्म होने के बाद अन्य सभी फास्टैग को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना था कि एक से ज्यादा या डुप्लिकेट फास्टैग को ब्लैकलिस्ट करने की समय सीमा अब नहीं बढ़ी जाएगी क्योंकि एनएचएआई 'एक वाहन, एक फास्टैग' नियम को लागू करना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications