चुनाव जीतने में भगवान भाजपा की मदद नहीं करेंगे- फारुक अब्दुल्ला
नई दिल्ली। राम मंदिर निर्माण का मुद्दा लगातार सियासी चर्चा में है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की तारीख को जनवरी माह तक के लिए टाल दिया है। लेकिन इस बीच एनसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग सोचते हैं कि भगवान राम उन्हें 2019 में चुनाव जितवाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भगवान उनकी मदद नहीं करेंगे। चुनाव में जनता वोट करती है नाकि भगवान राम या फिर अल्लाह।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद की सुनवाई की तारीख को टालते हुए इसपर जनवरी माह में सुनवाई करने की बात कही थी। कोर्ट ने कहा कि वह जनवरी माह में तय करेंगे कि इस मामले की सुनवाई कब होनी है। इस बीच राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा और आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा ने साफ कर दिया है कि वह राम मंदिर निर्माण के लिए शीतकालीन सत्र में प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे। साथ ही उन्होंने तमाम नेताओं से कहा है कि वह इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करें।
राकेएश सिन्हा ने राहुल गांधी से लेकर, लालू प्रसाद यादव, सीताराम येचुरी, मायावती सहित तमाम नेताओं से कहा है कि वह राम मंदिर को लेकर अपना रुख साफ करें। जिस तरह से राकेश सिन्हा ने इस मुद्दे को लेकर खुलकर अपनी बात सामने रखी है उससे साफ है कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर से राम मंदिर का मुद्दा चुनावी मुद्दा बनेगा। वहीं केंद्र सरकार की बात करें तो केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह मुद्दा कोर्ट में है, लिहाजा इसपर फैसला कोर्ट में होना है। लेकिन जिस तरह से तमाम भाजपा नेता और मंत्री राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में अपना बयान दे रहे हैं उससे साफ है कि एक बार फिर से राम मंदिर का मुद्दा बड़ा मुद्दा बनेगा।
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर की पैरवी करने से पहले इन 7 मौकों पर मुलायम परिवार के खिलाफ खड़ी दिखीं अपर्णा












Click it and Unblock the Notifications