'BJP को शायद भगवान ने 300 सीटों का मैसेज भेजा है...', फारूक अब्दुल्ला ने क्यों कहा ऐसा?
Lok Sabha Election 2024 latest news: 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की तीसरी बैठक मुंबई में 1 सितंबर को होने जा रही है, लेकिन इस बैठक से पहले ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने एक बड़ा बयान दिया है।
फारूक अब्दुल्ला से जब मीडिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि भाजपा को शायद भगवान ने मैसेज किया होगा।

दरअसल, फारूक अब्दुल्ला से पत्रकारों ने 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग और लोकसभा चुनाव में जीत पर भाजपा के दावे को लेकर सवाल पूछा था। इसपर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'आप लोग क्यों फिक्र करते हैं। जो भी होना है, वो होकर रहेगा। केवल भगवान जानते हैं कि क्या होगा। हमें केवल कोशिश करनी है, ताकि हम बहुमत हासिल कर सकें।'
'हमारे पास अभी भगवान का कॉल नहीं आया'
'इंडिया' गठबंधन की बैठक के लिए मुंबई पहुंचे फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, 'भारतीय जनता पार्टी के नेता हमेशा दावे करते हैं। मुझे लगता है कि शायद उनके पास भगवान ने मैसेज किया है कि आप लोग 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। हमें अभी तक भगवान की तरफ से ऐसा कोई कॉल नहीं आया, जिस दिन भगवान का फोन हमारे पास आएगा, हम आपको बता देंगे।'
#WATCH | Mumbai | On a consensus over seat-sharing of INDIA alliance parties for Lok Sabha election, NC president Farooq Abdullah says, "Why do worry? What has to happen, will happen. Only God knows what will happen. We have to make an effort to get a majority."
— ANI (@ANI) August 30, 2023
On BJP's claim… pic.twitter.com/aWnd0gHlCM
कौन हो सकता है इंडिया गठबंधन का संयोजक?
वहीं, मीडिया ने जब उनसे पूछा कि इंडिया गठबंधन का संयोजक कौन हो सकता है, तो फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'शुक्रवार को जब हमारी बैठक होगी तो आपको संयोजक का नाम पता चल जाएगा। मैं आपसे बता रहा हूं कि 1 सितंबर तक संयोजक का नाम फाइनल हो जाएगा। हम सभी के लिए गठबंधन की ये बैठक महत्वपूर्ण है। चुनाव नजदीक आ रहे हैं और हमें उसमें जुटने के लिए फाइनल रोडमैप तैयार करना होगा।'












Click it and Unblock the Notifications