फारूख अब्दुल्ला के निशाने पर मुफ्ती सरकार, कहा- पत्थरबाजों को देती है पैसा

फारूख अब्दुल्ला आरोप लगाया कि चुनाव में मतदान कम हो इसके लिए संभवतः सरकार कुछ पत्थरबाजों को पैसे देती है। साथ ही फारूख अब्दुल्ला ने इस मामले के जांच की भी मांग की है।

श्रीनगर। कश्मीर में पत्थरबाजों को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। फारूख अब्दुल्ला ने कहा है कि संभवतः कुछ पत्थरबाजों को सरकार पैसे देती है, जिससे चुनाव में ज्यादा मतदान नहीं हो सके। उन्होंने इसकी जांच की भी मांग की है। उन्होंने इस बयान के जरिए कहीं न कहीं प्रदेश की महबूबा मुफ्ती सरकार पर निशाना साधा है।

फारूख अब्दुल्ला बोले, पत्थरबाजों को पैसा देती है सरकार

उपचुनाव में कम वोटिंग पर बोले फारूख अब्दुल्ला

गुरूवार को श्रीनगर में 38 पोलिंग बूथ पर वोटिंग हुई, जिसमें महज 2 फीसदी वोट पड़े। चुनाव में इतने कम वोटिंग प्रतिशत को देखते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने प्रदेश की महबूबा मुफ्ती सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में मतदान कम हो इसके लिए संभवतः सरकार कुछ पत्थरबाजों को पैसे देती है। साथ ही फारूख अब्दुल्ला ने इस मामले के जांच की भी मांग की है।

बता दें कश्मीर के 38 पोलिंग स्टेशन पर चुनाव आयोग ने फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया था। रविवार को यहां मतदान हुआ था जिसमें हिंसा के चलते 38 पोलिंग स्टेशन पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। करीब एक हफ्ते पहले श्रीनगर हुए उपचुनाव में महज 7 फीसदी मतदान हुआ था। गुरुवार को फिर से हुए मतदान में महज 709 लोगों ने वोट दिए थे जबकि उस सीट पर 35,169 वोटर हैं। ये अब तक सबसे कम वोटिंग प्रतिशत था। बता दें कि इससे पहले भी फारूख अब्दुल्ला ने पत्थरबाजों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जो लोग पत्थर फेंक रहे हैं वो राष्ट्र के लिए लड़ रहे हैं। इनका आतंकियों से कोई संबंध नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+