फारुख अब्दुल्ला बोले- हम भाजपा के दुश्मन हैं, हम महात्मा गांधी के भारत में विश्वास करते हैं
फारुख अब्दुल्ला बोले- हम भाजपा के दुश्मन हैं, हम महात्मा गांधी के भारत में विश्वास करते हैं
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला जब से हिरासत से बाहर आने के बाद से लगातार मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए लगातार जम्मू-कश्मीर में उसी स्पेशल स्टेटस को वापस लेने की रट लगाए हुए है। सोमवार को एक बाद फिर नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के प्रमुख फारुख अब्दुल्ला ने भाजपा पर हमला बोला है।
Recommended Video

नेशनल कान्फ्रेस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और गुपकार घोषणा में पीपुल्स अलायंस का ऐलान के साथ ही कहा हम देश के दुश्मन नहीं हैं। हम भाजपा के दुश्मन हैं। वे हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई को एक-दूसरे से अलग करना चाहते हैं। हम महात्मा गांधी के भारत में विश्वास करते हैं
बता दें जम्मू-कश्मीर का 5 अगस्त 2019 को स्पेशल दर्जा हटाए जाने के बाद यहां के इतिहास में 28 नवंबर से पहली बार होने वाले हैं। 19 नवंबर तक चलने वाले इस चुनाव में 'गुपकार घोषणा' में शामिल संघ शासित प्रदेश के 6 प्रमुख राजनीतिक दलों ने हिस्सा लेने का फैसला किया है। 2018 में जब पूर्ववर्ती राज्य में पंचायतों और शहरी निकायों के चुनाव करवाए गए थे तो वहां की दोनों प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियों पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस ने उसका बहिष्कार कर दिया था। तब इन दलों की मांग थी कि केंद्र सरकार पहले आर्टिकल 35 ए पर अपनी स्थिति साफ करे। इसके बाद अब तो अर्टीकल 370 भी समाप्त हो चुका है।
फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला जब से हिरासत से बाहर आने के बाद से लगातार जम्मू-कश्मीर में उसी स्पेशल स्टैटस को वापस लेने की रट लगाए हुए है लेकिन अब पार्टियां यहां की बदली हुई सियासी हकीकत के तहत ही चुनाव प्रक्रिया में शामिल होना चाहती है। ताकि वह भारतीय जनता पार्टी का चुनाव मैदान में मुकाबला कर सकें। यहीं कारण है नेशनल कांफ्रेंस ने भाजपा पर हमला बोलना आरंभ कर दिया है। फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला भाजपा को चुनाव में वह गुपकार गठबंधन के तहत मिलकर परास्त करना चाहते है क्योंकि ये सभी पार्टियां भाजपा को कथित तौर पर 'असंवैधानिक तरीके से' आर्टिकल 370 हटाने के लिए जिम्मेदार मानती हैं। इन्होंने ये ऐलान तक कर दिया है कि वह डीडीसी चुनाव में इसलिए शामिल हो रहे हैं, ताकि जम्मू-कश्मीर में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को नस्तेनाबूत किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications