फारुख अब्दुल्ला बोले स्टालिन बन सकते हैं प्रधानमंत्री, तमिलनाडु सीएम ने जानें क्या दिया जवाब
फारूक अब्दुला ने बुधवार को कहा तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन प्रधानमंत्री बन सकते हैं। अब्दुल्ला के इस बयान पर स्टनिल ने प्रतिक्रिया दी है।

जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि अगर विपक्षी पार्टियां एक साथ आती हैं और 2024 का आम चुनाव जीतती हैं तो द्रमुक के शीर्ष नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के प्रधानमंत्री बनने की संभावना है। एमके स्टालिन के जन्मदिन समारोह में भाग लेने पहुंचे अब्दुल्ला ने ये बात तब कही। वहीं अब स्टनिल ने अब्दुल्ला के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
तमिलनाडु के सीएम अब्दुल्ला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह सिर्फ मेरे जन्मदिन समारोह का मंच नहीं है। यह भारत में एक विशाल राजनीतिक मंच की शुरुआत भी है। मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को एक साझा मंच बनाकर जन्मदिन के सर्वश्रेष्ठ उपहार के लिए धन्यवाद देता हूं। 2024 का चुनाव इस बारे में नहीं है कि कौन जीतता है, यह इस बारे में है कि किसे हराना चाहिए।
गौरतलब है कि कश्मीर के पूर्व सीएम अब्दुल्ला ने ये बात तब कही जब संभावित प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवारों के बारे में उनसे सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा कि एक जीत के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों में एकजुट विपक्ष उचित समय पर राष्ट्र का नेतृत्व करने और एकजुट करने के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति पर निर्णय लिया जा सकता है। तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के प्रधान मंत्री बनने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा "क्यों नहीं? वह प्रधान मंत्री क्यों नहीं बन सकते?"
विपक्षी एकता के सवाल पर अब्दुल्ला ने कहा कि स्टालिन और द्रमुक ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि जब देश की विविधता की रक्षा होती है तो एकता की रक्षा होती है। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी ने विपक्ष और राष्ट्रीय एकता को पोषित करने में अच्छा काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications