फारुख बोले- कांग्रेस गुपकार घोषणा के साथ, मिलकर लड़ेंगे DDC चुनाव
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया था। इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती, उमर, फारूख अब्दुल्ला समेत तमाम नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। अब सभी नेता रिहा हो चुके हैं, साथ ही अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग तेज कर दी है। इसके लिए गुपकार घोषणापत्र गठबंधन बनाया गया है। जिसमें कांग्रेस के नहीं शामिल होने की खबरें आ रही थीं, जिसे नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुख अब्दुल्ला ने खारिज कर दिया है।
Recommended Video

फारुख के मुताबिक जन्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष जी. ए. मीर उनसे मिलने आए थे। उन्होंने साफ किया की वो जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में उनके साथ लड़ेंगे। इस दौरान जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस गुपकार घोषणा से अलग हो गई है, क्योंकि उसने किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया, तो फारुख ने कहा कि इस बारे में कोई गलतफाहमी किसी को नहीं होनी चाहिए, कांग्रेस गुपकार घोषणा का हिस्सा है और डीडीसी चुनाव भी साथ लड़ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अभी इस मामले पर अपना स्टैंड साफ नहीं कर रही है कि वो चुनाव में गठबंधन के साथ जाएंगे या फिर अकेले लड़ेंगे। कांग्रेस नेता मीर और अब्दुल्ला के बीच हुई बैठक को शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं। गुपकार घोषणा में जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा के सात दल शामिल हैं। इनकी मांग वहां पर अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करना है। शनिवार को गुपकार घोषणा ने ऐलान किया था कि वो डीडीसी चुनाव मिलकर लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications