विनय कटियार के बयान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, कहा- 'क्या ये उनके बाप का देश है, ये हम सब का देश है'

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने राज्यसभा सांसद विनय कटियार के विवादित बयान को लेकर बेहद कड़ा जवाब दिया है।

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने राज्यसभा सांसद विनय कटियार के विवादित बयान को लेकर बेहद कड़ा जवाब दिया है। विनय कटियार ने बुधवार को कहा था कि मुसलमानों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। कटियार के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'क्या ये कटियार के बाप का देश है, ये हम सब का देश है। जो ऐसी बातें करते हैं, वो नफरत फैलाते हैं। कोई भी धर्म नफरत नहीं सिखाता। हर धर्म मोहब्बत, इज्जत और आपस में मिलजुल कर रहने की बात सिखाता है।'

farooq abdullah

गौरतलब है कि विनय कटियार ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि एक ऐसा विधेयक होना चाहिए, जिसमें वंदे मातरम का अपमान करने वालों के लिए सजा का प्रावधान हो। जो लोग पाकिस्तान का झंडा फहराएं, उनके लिए भी सजा होनी चाहिए। विनय कटियार यहीं नहीं रुके, उन्होंने नसीहत दे डाली कि मुसलमानों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। उन्होंने जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कर दिया तो इस देश में रहने की क्या आवश्यकता है? उनको अलग भू-भाग दे दिया गया। बांग्लादेश या पाकिस्तान जाएं, यहां क्या काम है।

ओवैसी के बयान पर की टिप्पणी

दरअसल विनय कटियार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें ओवैसी ने मांग की थी कि भारत में एक ऐसा कानून आना चाहिए, जिसके जरिए उन लोगों पर कठोर कार्रवाई की जा सके, जो भारतीय मुसलमानों को पाकिस्‍तानी कहकर बुलाते हैं।

सुनिए, फारूक अब्दुल्ला का बयान:-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+