किसान आंदोलन पर समर्थन के लिए रिहाना को शाबासी देने वाले ट्वीट्स को ट्विटर सीईओ ने किया लाइक
किसान आंदोलन पर समर्थन के लिए रिहाना को शाबासी देने वाले ट्वीट को मिला ट्विटर सीईओ का 'लाइक'
नई दिल्ली। मशहूर सिंगर रिहाना इस दिनों भारत में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने को लेकर चर्चा में हैं। रिहाना और कई हस्तियों के किसान आंदोलन को समर्थन के बाद भारत सरकार ने इस पर एतराज जताया है। बॉलीवुड के कई कलाकारों और कई क्रिकटरों ने भी सरकार का समर्थन करते हुए विदेशी हस्तियों के ट्वीट को देश के खिलाफ एक प्रोपेगेंडा बताया है। वहीं एक बड़ा वर्ग रिहाना के साथ खड़ा है। इस सबके बीच माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी का भी अप्रत्यक्ष समर्थन रिहाना को मिला है।
Recommended Video

जैक डोर्सी ने ना तो खुद कोई ट्वीट किया है और ना ही रिहाना के ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया दी है। जैक ने कुछ ट्वीट्स को लाइक किया है, जिनमें किसान आंदोलन पर बोलने के लिए रिहाना की तारीफ की गई है।
वॉशिंगटन पोस्ट की पत्रकार केरेन अतिया ने ट्वीट कर रिहाना की तारीफ की है। वहीं ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी से मांग की कि किसान आंदोलन को लेकर भी एक इमोजी बनानी चाहिए क्योंकि ये दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन बन गया है। ट्विटर के सीईओ जैक ने केरेन के इन ट्वीट्स को लाइक किया है।
रिहाना के ट्वीट के बाद मचा है बवाल
किसान आंदोलन को लेकर पॉप स्टार रिहाना, पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलीफा और कई जानीमानी हस्तियों के ट्वीट करने और भारत सरकार के रवैये पर सवाल उठाने के बाद देश में इस पर खूब हल्ला हो रहा है। भारत सरकार ने इस पर एतराज जताया और कहा कि विदेशी हस्तियों का रवैया गैरजिम्मेदाराना है। इसके बाद बॉलीवुड के कई कलाकारों और कई क्रिकटरों ने भी सरकार का समर्थन किया है। इन क्रिकेटरों और कलाकारों ने विदेशी हस्तियों के ट्वीट को देश के खिलाफ एक प्रोपेगेंडा बताया है।
क्या है ये पूरा मामला
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान कई महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में सरकार ने उन इलाकों का इंटरनेट और कई सुविधाएं बंद कर दी हैं, जहां किसान धरना दे रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को सिंगर रिहाना और फिर कई हस्तियों ने ट्वीट कर कहा है कि भारत सरकार गलत कर रही है। ऐसे में दुनिया इस पर ध्यान दे और बात करे। जिसके बाद ये सारा मामला शुरू हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications