तीसरे दौर की बातचीत भी रही बेनतीजा, अपनी मांगों पर अड़े किसान, MSP की गारंटी को लेकर क्या बोली सरकार

Farmers Protest: केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच गुरुवार शाम को तीसरे दौर की बातचीत हुई। लेकिन यह बैठक भी बेनतीजा रही। पहले दो बैठकों की तरह इस बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकला। जानकारी के मुताबिक, किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा।

16 फरवरी को देशभर के किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए पुलिस पूरी कोशिश कर रही है। पुलिस की तरफ से दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किेए गए हैं।

केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की बातचीत जारी

एमएसपी को लेकर क्या बोली सरकार
इस बीच किसानों ने शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया है। किसान लगातार MSP को लेकर अड़े हुए हैं। सरकार ने बताया कि एमएसपी को रातों-रात वैध क्यों नहीं किया जा सकता। सरकार ने किसानों को बताया कि पंजाब और हरियाणा के किसानों के गेहूं और धान की एमएसपी पर खरीद पहले ही सुनिश्चित हो चुकी है।

दो दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्रियों और अपनी फसलों के लिए अधिक कीमत की मांग कर रहे किसानों के बीच तीसरे दौर की बातचीत गुरुवार शाम को शुरू हुई थी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 17 कृषि निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में भाग लिया।

किसानों को पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर रोक जा रहा

'दिल्ली चलो' मार्च के तहत किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। किसानों को पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर रोक जा रहा है। ठंड में किसान खुद को चाय के सहारे गर्म कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों को अब सरकार से बातचीत के नतीजों को इंतजार है।

यह भी पढ़ें- 'किसान तो नहीं देते चुनावी बांड, क्यों ना मांगे MSP', Kisan Andolan के बीच राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+