'किसान तो नहीं देते चुनावी बांड, क्यों ना मांगे MSP', Kisan Andolan के बीच राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला

सु्प्रीम कोर्ट के चुनावी बांड स्कीम रद्द करने की स्कीम के बाद राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार को निशाने पर लिया है। मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि किसानों को अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य मांगना चाहिए, क्योंकि वे चुनावी बांड नहीं देते हैं।

वही कांग्रेस सांसद ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "'मैं देश नहीं बिकने दूंगा' का नारा देने वाले नरेंद्र मोदी चुनावी चंदे के लिए देश के हर संसाधन को बेचने के लिए तैयार हैं...लेकिन किसान को अपनी फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मांगना चाहिए, क्योंकि किसान चुनावी बांड नहीं देता है। यह एक अजीब विडंबना है।"

Rahul Gandhi Aurangabad Rally

वहीं बिहार के औरंगाबाद में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के दोनों नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया। रैली में सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की बीजपी नेतृत्व वाली सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि गरीब और किसान कितनी भी आवाज उठाएं, वे जानते हैं कि इस देश में उन्हें न्याय नहीं मिल सकता।

औरंगाबाद रैली में किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने केंद्र कबी बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि किसानों और गरीबों की आवाज नहीं दबाई जाती है। उन्होंने कहा, अपनी पिछली 'भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा, "किसानों ने मुझे बताया, युवाओं ने बताया, हर रोज हमारे खिलाफ कोई न कोई अन्याय किया जाता है, हिंदुस्तान में गरीब लोगों को, कमजोर लोगों को, 21वीं सदी में न्याय नहीं मिल सकता और इसका नतीजा नफरत और हिंसा।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (15 फरवरी) को औरंगाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए किसान आंदोलन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, गरीब और किसान कितनी भी आवाज उठाएं, वे जानते हैं कि इस देश में उन्हें न्याय नहीं मिल सकता। गरीब व्यक्ति जितनी भी कोशिश कर ले, किसान जितना भी चिल्लाले, मजदूर जितनी जोर से चीखे, उसे इस देश में मालूम है कि मुझे न्याय नहीं मिल सकता।"

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जिस तरह से आपने न्याय यात्रा का समर्थन किया, खासकर यहां मौजूद लोगों की संख्या देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि इस बार कांग्रेस यहां से जीतने जा रही है। आज के बिहार के सीएम ने कहा कि मैं मर जाऊंगा लेकिन जीत गया। वह भाजपा में चले गए और आज वह उनके (BJP)डर के कारण भाजपा के साथ हैं। असली नेता राहुल गांधी हैं जो सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+