VIDEO: राकेश टिकैत ने बैरिकेडिंग के पास सड़क पर बैठकर खाया खाना, बताया क्यों किया ऐसा
VIDEO: राकेश टिकैत ने बैरिकेडिंग के पास सड़क पर बैठकर खाया खाना, बताया क्यों किया ऐसा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लंबे समय से देश में आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर किसान धरने पर बैठे हैं। उत्तर प्रदेश को दिल्ली से जोड़ने वाले गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत धरने पर बैठे हैं। मंगलवार दोपहर को राकेश टिकैत ने धरनास्थल से खाना लेकर सड़क पर बैठकर खाया। राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली पुलिस की सड़कों पर कीलें लगा देने को विरोध के तौर पर वो ऐसा कर रहे हैं।
Recommended Video

टिकैत ने इसलिए खाया खाना
मंगलवार दोपहर राकेश टिकैत अपना खाना लेकर स्टेज से दूर पुलिस बैरिकेडिंग के पास पहुंचे और यहां जमीन पर बैठकर खाना खाया। टिकैत ने पुलिस बैरिकेड के नीचे बैठकर खाना खाते हुए वीडियो भी बनवाया। टिकैत ने कहा कि किलेबंदी के बाद सरकार आंदोलन पर बैठे लोगों की रोटीबंदी की तरफ जा रही है। चारों तरफ सड़कों पर सीमेंट से कीलें लगवा दी गई हैं और कंटीले तारों से बंद कर दिया गया है। इसी के विरोध में हमने रोटी खाकर प्रदर्शन किया है। राकेश टिकैत ने पुलिस चेतावनी लिखी बैरिकेड के नीचे बैठकर खाना खाया।
लोगों को हमारे खिलाफ करने के लिए पुलिस की बैरिकेडिंग
राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन स्थल के आसपास की सड़कों को किसानों ने कभी भी बंद नहीं किया। सभी को पुलिस ने बंद किया है और अब आंदोलन के पास सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। इससे पुलिस और सरकार का मकसद यही है कि इससे जनता को परेशानी हो। जिस पर कहा जा के कि किसानों के प्रदर्शन की वजह से सब बंद है और लोग किसान के खिलाफ हो जाएं।

ये किसान आंदोलन अक्टूबर तक चलेगा: टिकैत
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के धरने की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को ये भी कहा कि ये धरना लंबा चलेगा। उन्होंने कहा, हमने सरकार को बता दिया है कि किसानों का ये आंदोलन अक्टूबर तक चलेगा। अक्टूबर तक के बारे में तो हम अभी कह रहे हैं। अक्टूबर के बाद भी आंदोलन चल सकता है, उससे आगे की तारीख बाद में बता देंगे। टिकैत ने कहा कि सरकार से बातचीत भी चलती रहेगी लेकिन हमारा नारा वही रहेगा- जब तक कानून वापस नहीं, तब तक घर वापसी नहीं।
Farmers protest: राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान- अक्टूबर से पहले खत्म नहीं होने वाला किसान आंदोलन












Click it and Unblock the Notifications