गणतंत्र दिवस पर आंदोलन की खबर को किसान संगठन ने बताया अफवाह, कहा- ट्रैक्टर रैली की योजना नहीं

Farmers Protest Update: पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली से लगती सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार ने नए कृषि कानून को लेकर किसान संगठनों से 9 दौर की वार्ता की लेकिन कोई हल नहीं निकला। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक नए कृषि कानूनों पर रोक लगा दी है। इस बीच खबर आई कि किसान गणतंत्र दिवस पर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही वो राजपथ पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे, लेकिन किसान संगठनों ने इस खबर को अफवाह बताया है।

Farmers

मामले में किसान संघर्ष समिति (Kisan Sangharsh Samiti) के संयोजक मंदीप नाथवान (Mandip Nathwan) ने कहा कि सरकार के इशारे पर कुछ लोग इस आंदोलन को हिंसक रूप देना चाहते हैं। यह आंदोलन सरकार की नीतियों के खिलाफ है, ना कि दिल्ली के खिलाफ। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हमें रणनीति को अंतिम रूप देना चाहिए और इसे शांतिपूर्वक जारी रखना चाहिए। उनके मुताबिक ये कहा जा रहा है कि किसान लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। साथ ही ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर रैली निकालेंगे, लेकिन ये सिर्फ अफवाह है। किसान संघर्ष समिति ने इस तरह के किसी भी कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में भी उठ चुका मामला
जब नए कानूनों की संवैधानिक वैधता वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी तो भी अटॉर्नी जनरल ने ट्रैक्टर रैली की बात कोर्ट के सामने रखी थी। इस पर किसान संगठन के वकील दुष्यंत ने कहा कि वो एक संगठन के वकील हैं ना कि आंदोलन से जुड़े सभी संगठनों के। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि गणतंत्र दिवस पर ऐसा कुछ नहीं होगा। वहीं जब किसानों ने कमेटी के पुनर्गठन की याचिका डाली तो भी ये मामला उठा। इस पर किसान संगठन के वकील ने कहा कि जब दिल्ली में धारा 144 लागू हो तो कैसे रैली निकल सकती है। वो गणतंत्र दिवस का सम्मान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+