अपने सूट-बूट वाले दोस्तों के लिए मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में जुटी है: राहुल गांधी
Farmer Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर से मोदी सरकार को किसानों के मुद्दे पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक इंफोग्राफिक साझा करके सोशल मीडिया पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने सूट-बूट वाले दोस्तों का 875000 करोड़ कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में लगी है। राहुल गांधी ने जो इंफोग्राफिक साझा किया है उसके अनुसार उद्योगपतियों के लोन को रिटेन ऑफ किया गया उसके आंकड़े साझा किए गए हैं।
Recommended Video

वर्ष 2014 से 2019 के बीच के आंकड़ों को राहुल गांधी ने इंफोग्राफिक जरिए साझा किया है। इन आंकड़ों के अनुसार 2014 में उद्योगपतियों के 60, 000 करोड़ रुपए के लोन को रिटेन ऑफ किया गया था, जोकि 2015 में बढ़ककर 725000 करोड़ रुपए हो गया। यही नहीं 2019 में सर्वाधिक 2372000 करोड़ रुपए का लोन रिटेन ऑफ किया गया है। बता दें कि पिछले काफी दिनों से किसान मोदी सरकार के तीन नए कानूनों का विरोध कर रहे हैं और किसान तीनों ही कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। जबकि सरकार इन कानूनों में संशोधन की बात कह रही है ।
बता दें कि राहुल गांधी किसान आंदोलन का शुरुआत से समर्थन कर रहे हैं। वह आंदोलन कर रहे किसानों से मुलाकात करके उनकी बात को आगे बढ़ा रहे हैं और मोदी सरकार से किसानों की मांग को स्वीकार करने की अपील कर रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके किसानों का समर्थन करने को कहा था। राहुल ने कहा, देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ सत्याग्रह कर रहे हैं। आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर रहा है। आप भी जुड़िये और इस सत्याग्रह का हिस्सा बनिये।
गौरतलब है कि किसान नेताओं की सरकार से 9 राउंड की बैठक हो चुकी है लेकिन बावजूद इसके सरकार और किसानों के बीच गतिरोध खत्म नहीं हो सका है। किसान एमएसपी पर नए कानून और मौजूदा तीनों ही कृषि कानून को खत्म किए जाने की मांग पर अडे़ हैं तो सरकार नए कानून में संशोधन की बात कह रही है और कानूनों को वापस लेने के कतई मूड में नहीं है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि अधिकतर किसान और विशेषज्ञ कानूनों के समर्थन में हैं।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications