आज भी बेनतीजा खत्म हुई किसान-सरकार की वार्ता, 8 जनवरी को होगी अगली बैठक
नई दिल्ली। नए कृषि कानून को लेकर सरकार और किसान के बीच सोमवार को चल रही 8वें दौर की बैठक खत्म हो गई है। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि आज की बैठक में कोई सकारात्मक परिणाम निकलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आज की बैठक भी बेनतीजा निकली। अब अगले दौर की बैठक होगी। अगली बैठक 8 जनवरी दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बैठक में किसान सिर्फ कानून वापसी की मांग पर ही अड़े रहे। सरकार के मंत्रियों ने कहा कि वे एक बार फिर से किसान संगठनों से बात करेंगे।
Recommended Video

सरकार के मंत्रियों के साथ वार्ता के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 8 जनवरी 2021 को सरकार के साथ फिर से मुलाकात होगी। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने पर और MSP के मुद्दे पर 8 तारीख को फिर से बात होगी। उन्होंने कहा कि हमने सरकार को बता दिया है कानून वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि हम किसानों के साथ तीनों कानूनों पर बिंदूवार चर्चा करना चाहते थे। लेकिन हम कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके क्योंकि किसान तीनों कानून को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए थे। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज की वार्ता के बाद हमें उम्मीद है कि अगली वार्ता के दौरान हम कोई निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।
नरेंद्र सिंह तोमर ने मीटिंग में कहा कि हमें देशभर के बाकी राज्यों के किसानों से भी बात करनी होगी क्योंकि हमें बाकी देश के किसानों का हित भी देखना है। बहुत से राज्यों के किसान और संगठन इन तीनों कानूनों का समर्थन कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे किसानों का फायदा होगा। उन सब से बातचीत करने के बाद ही मैं आपको बता पाऊंगा। इसलिए 8 जनवरी मीटिंग रखी गई है। किसानों ने कहा कि ताली दोनों हाथों से बजती है।












Click it and Unblock the Notifications