राहुल गांधी का वीडियो साझा कर जेपी नड्डा ने पूछा, ये क्या जादू हो रहा?
Farmer Protest: केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलित हैं और इसे वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। किसानों के इस प्रदर्शन को कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां भी समर्थन दे रही हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो साझा करके उनपर तीखा हमला बोला है। जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के जिस पुराने वीडियो को साझा किया है उसमे राहुल किसानों की फसल को सीधे फैक्ट्री को बेचने की वकालत कर रहे हैं। इसी वीडियो को साझा करते हुए नड्डा ने राहुल पर तीखा हमला बोला है।
Recommended Video

जेपी नड्डा ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ये क्या जादू हो रहा है राहुल जी? पहले आप जिस चीज़ की वकालत कर रहे थे, अब उसका ही विरोध कर रहे है। देश हित, किसान हित से आपका कुछ। लेना-देना नही है। आपको सिर्फ़ राजनीति करनी है। लेकिन आपका दुर्भाग्य है कि अब आपका पाखंड नही चलेगा। देश की जनता और किसान आपका दोहरा चरित्र जान चुके है।
नड्डा ने जो वीडियो साझा किया है उसमे राहुल कहते हैं, कुछ साल पहले यूपी में मेरा दौरा था, एक किसान ने मुझसे सवाल पूछा, राहुल जी हमे ये बताइए कि हम आलू बेचते हैं 2 रुपए किलो, लेकिन जब हमारे बच्चे चिप्स खरीदते हैं तो 10 रुपए का पैकेट आता है उसमे एक आलू होता है, किसान ने मुझसे पूछा बताइए ये क्या जादू हो रहा है। मैंने उनसे पूछा आप बताइए इसका कारण क्या है। उन्होंने बताया कि राहुल जी इसका कारण यह है कि जो फैक्ट्रियां होती हैं वह हमसे दूर होती है, अगर हम सीधे फैक्ट्री को पूरा आलू बेच पाते तो बिचौलिए पैसा नहीं ले पाते और हमे इसका पूरा फायदा मिलता।
बता दें कि पिछले 32 दिनों से किसान कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। तमाम किसान दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिए देश के लोगों से बात की, लेकिन किसानों ने पीएम के मन की बात कार्यक्रम का थाली बजाकर विरोध किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि थाली बजाने से कोरोना भागेगा, उसी तरह हम किसान भी थाली बजा रहे हैं ताकि कृषि कानूनों को भगाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications