Farmer Protest: शंभू बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत, जानिए क्या है मामला?
Farmer Protest: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) सहित अलग-अलग किसान संघों ने केंद्र के समक्ष अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के 'दिल्ली चलो' विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है।
पंजाब-हरियाणा से दिल्ली कूच कर रहे किसानों के जत्थे को शंभू बॉर्डर पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स फिलहाल रोक रखा है। किसानों के दिल्ली कूच के दौरान इसी बीच शंभू बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है।

शंभू बॉर्डर पर पानीपत जीआरपी में तैनात खरखौदा के वार्ड 10 के रहने वाले सब इंस्पेक्टर हीरालाल की मौत तबीयत खराब होने की वजह से गई है। खरखौदा में राजकीय सलामी के साथ हीरालाल का अंतिम संस्कार किया गया है।
हीरालाल पानीपत की समालखा चौकी में तैनात थे। किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद उन्हें शंभू बॉर्डर पर फोर्स के साथ भेजा गया था।
हीरालाल के परिवार वालों का कहना है कि हीरालाल को तीन-चार दिन पहले समालखा चौकी से अंबाला भेजा गया था। जहां से उनकी तैनाती शंभू बॉर्डर पर की गई थी।
तबीयत बिगड़ने के बाद हीरालाल को अंबाला के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर शाम उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। हीरालाल के दो बच्चे हैं और उनकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications