फरहान अख्तर ने जिंदगी न मिलेगी दोबारा पर लिखी ये कोरोना वर्जन कविता , देखें वीडियो
Farhan Akhtar recites corona version of Zinda Ho Tum from Zindagi Na Milegi Dobara. Watch videoफरहान अख्तर ने जिंदगी न मिलेगी दोबारा से तो जिंदा हो तुम का कोरोना वर्जन सुनाया, देखें वीडियो
मुंबई। पूरी दुनिया इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस के केस कम होने के बजाए हर घंटे बढ़ते ही जा रहे हैं, अमेरिका, इटली, स्पेन, भारत सहित कई बड़े देश इस महामारी के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी बीच भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता भी बढ़ गई है, ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अबतक 13,835 केस हो गए हैं, इसमें से 1, 767 ठीक हुए हैं जबकि 414 लोगों की मौत हो चुकी है।

जावेद अख्तर ने शेयर की ये कविता
देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है, जहां पूरे देश से इस वक्त घर पर रहने की अपील की जा रही हैं, बॉलीवुड के कलाकार भी लगातार अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियोज और तस्वीरें शेयर करके लोगों से घर में रहने और सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। कई बॉलीवुड हस्तियों के बाद अब, एक्टर फरहान अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर कोरोना पर एक कविता भेज कर अपने प्रशंसकों से घर के अंदर रहने और कोरोनोवायरस से लड़ने में मदद करने का आग्रह किया है।

भाईचारा बनाए रखने की सलाह दी
मशहूर लेखक जावेद अख्तर के बेटे और बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने इंस्टाग्रामअकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके माध्यम से उन्होंने इस मुश्किल वक्त में भी आपस में भाईचारा बनाए रखने की सलाह दी है।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का लिखा ये कोरोना वर्जन
इतना ही इस बार रॉक ऑन !! अभिनेता ने अपने संदेश में एक कविता से लोगों को अवेयर करने के लिए नया ट्विस्ट जोड़ा है। फरहान ने अपनी फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में इस्तेमाल की जाने वाली मशहूर कविता तो जिंदा हो तुम के एक कोरोना संस्करण को पेश किया। उन्होंने कविता को गाते हुए उनका एक वीडियो साझा किया, इस कविता के बोल इस प्रकार हैं
कोरोना से बचाव पर लिखी कविता की शेयर
View this post on Instagram‘Toh Zinda ho tum’ - Corona version. #laughalittle #stayhome #poemsforourtimes
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on
तो जिंदा हो तुम
"चेहरो पर अपने मास्क पहन रहे हो, तो जिंदा हो तुम
हाउसपार्टी पे यारों से बात कर रहे हो, तो ज़िंदा हो तुम
छींकों के झोको से तुम दूर रहना सीखो,
भीड़ मे शमिल होने को नही करना सीखो,
हर इंसान से तुम मिलो बंद करके अपनी बाहें,
हर पल एक्जिट साइन को तरसती दिखेगी निगाहें
जो पॉकेट में सैनिटाइटर रख रहे हो, तो जिंदा हो तुम
चेहरों पे मॉस्क पहन रहे हो, तो जिंदा हो तुम "

कुशल की खुदकुशी पर फरहान ने किया था ये भावुक ट्वीट
अभिनेता कुशल पंजाबी ने जब अपने बांद्रा स्थित घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। वे मजह 37 साल के थे। कुशल ना केवल टेलीविजन बल्कि बॉलीवुड की दुनिया में भी जाने माने चेहरे थे। उन्होंने टीवी शोज और रिएलिटी शोज के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने काल और लक्ष्य सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का बेहतर प्रदर्शन किया।फिल्म लक्ष्य को फरहान अख्तर ने ही डायरेक्ट किया था।कुशल के निधन की खबर सुनते ही फरहान ने एक भावुक ट्वीट किया है। इसमें फरहान ने लिखा, 'मैं कुशल पंजाबी की खुदकुशी के बारे में सुनकर अचंभित और दुखी हूं। लक्ष्य में उनके साथ काम करने के दौरान की कई यादें हैं। उनके लड़ने के जज्बे को हम सलाम करते हैं। भाई तुम बहुत याद किए जाओगे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।'












Click it and Unblock the Notifications