'तूफान' की शूटिंग के दौरान घायल हुए फरहान अख्तर, हाथ में हुआ 'हेयरलाइन फ्रैक्चर'

मुंबई। बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टरों में गिने जाने वाले शानदार अभिनेता फरहान अख्तर के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि उनके चहेते एक्टर को शूटिंग के दौरान गहरी चोट लग गई है, दरअसल अभिनेता फरहान हाल ही में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आने वाली फिल्म 'तूफान' की शूटिंग कर रहे थे लेकिन इसी दौरान वह सेट पर घायल हो गए और उनके हाथ में 'हेयरलाइन फ्रैक्चर' हो गया।

शूटिंग के दौरान घायल हुए फरहान अख्तर

शूटिंग के दौरान घायल हुए फरहान अख्तर

फरहान ने शनिवार को अपनी एक्स-रे रिपोर्ट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर इसकी जानकारी दी। तस्वीर के कैप्शन में फरहान ने लिखा 'यह मेरी पहली बॉक्सिंग इंजरी है, मेरे हेमेट (कलाई के पास का हिस्सा) में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है।'

ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म है 'तूफान'

गौरतलब है कि फरहान इन दिनों ओम प्रकाश मेहरा के साथ काम कर रहे हैं, इन दोनों ने 6 साल पहले महान धावक मिल्खा सिंह की बायॉपिक ‘भाग मिल्खा भाग' में साथ काम किया था, फिल्म ने सफलता की नई कहानी लिखी थी, फिल्म ने बहुत सारे अवार्ड जीते थे।

एक बॉक्सर के किरदार में फरहान अख्तर

एक बार फिर से ये दोनों साथ काम कर रहे हैं, फिल्म ‘तूफान' में फरहान एक बॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज हुई, जिसमें फरहान के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं, इस फिल्म में भी फरहान की ऐक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है, फिल्म एक संजिदा विषय पर है, फिल्म ने स्लो शुरुआत के बाद वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+