Project Cheetah: 'भारत जोड़ो यात्रा से ध्यान भटकाने के लिए तमाशा', प्रोजेक्ट चीता पर कांग्रेस का बड़ा बयान
नई दिल्ली, 18 सितंबर। पीएम मोदी ने चीता प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से गए 8 चीतों को छोड़ा। लेकिन अब इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि प्रोजेक्ट चीता (Project Cheetah) वर्ष 2009 में लांच किया गया था। लेकिन अब एनडीए नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इसे कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए प्रयोग कर रही है।
Recommended Video

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में कहा, "पीएम शासन में निरंतरता को शायद ही कभी स्वीकार करते हैं। चीता प्रोजेक्ट के लिए 25.04.2010 को केपटाउन की मेरी यात्रा का ज़िक्र तक न होना इसका ताज़ा उदाहरण है। आज पीएम ने बेवजह का तमाशा खड़ा किया। ये राष्ट्रीय मुद्दों को दबाने और'भारत जोड़ो यात्रा' से ध्यान भटकाने का प्रयास है।" उन्होंने ट्विटर पर एक पत्र शेयर करते हुए लिखा, "यह वह पत्र था जिसने 2009 में प्रोजेक्ट चीता लॉन्च किया था। हमारे पीएम झूठे हैं। मैं कल इस पत्र पर हाथ नहीं रख सका क्योंकि मेरी व्यस्तता थी।"
इसके लिए जयराम रमेश का चीता प्रोजेक्ट को लेकर पूर्व की कांग्रेस सरकार के प्रयासों पर एक लेख प्रकाशित हुआ। लेख में वर्षों के प्रयासों का ब्यौरा दिया गया और दावा गया कि पीएम का ये कहना कि दशकों तक चीतों के लिए कुछ नहीं किया गया, एक झूठ है।
19 साल की उम्र 120 किलो वजन! लोग कहते 'मत डांस करो फट जाएगी धरती', क्रिएटीविटी ने बदली तस्वीर
वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कहा कि ने भी चीता इवेंट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "8 चीते तो आ गए, अब ये बताइए, 8 सालों में 16 करोड़ रोज़गार क्यों नहीं आए? युवाओं की है ललकार, ले कर रहेंगे रोजगार।"












Click it and Unblock the Notifications