75 साल की उम्र में कैसी दिखेंगी बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर? खुद शेयर की तस्वीर
मुंबई। बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर न केवल अपनी एक्टिंग स्कील्स के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशन डीवा कहा जाता है। सोशल अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोनम ने इस बीच अपने इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

75 साल बाद कैसी दिखेंगी सोनम कपूर
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। 75 साल बाद सोनम कपूर कैसी दिखेंगी इस तस्वीर में देखकर आप समझ जाएंगे। तस्वीर में सोनम का बुढ़ापा दिख रहा है। ये तस्वीर उनके किसी फैन ने फोटोशॉप करके भेजी, जिसे सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

बुढ़ापे में भी ब्यूटी क्वीन
सोनम ने ना केवल अपने बुढ़ापे की तस्वीर शेयर की बल्कि फैन द्वारा भेजी गई इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, देखो, जब वो 75-80 साल की हो जाएंगी तो ऐसी दिखेंगी। सोनम ने आगे लिखा कि वे खूबसूरत हैं, सच में हमेशा के लिए ब्यूटी क्वीन।' फोटोशॉप कर बनाई गई तस्वीर में भले सोनम बूढ़ी दिख रही है, लेकिन वो अपने बुढ़ापे में भी हमेशा की तरह खूबसूरत ही दिख रही हैं। सोनम ने भी अपने ‘बुढ़ापे वाली तस्वीर' को खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।

सोनम की अगली फिल्म
सोनम की अगली फिल्म की बात करें तो वो फिल्म 'द जोया फैक्टर' आने वाली है।ये फिल्म लेखिका अनुजा चौहान की इसी नाम की किताब पर आधारित है। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान हैं और डायरेक्टर अभिषेक शर्मा यह फिल्म बना रहे हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications